• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुनानगर शराब मामले में हर लीड पर तह तक हो रही जांच : गृह मंत्री विज

Every lead in Yamunanagar liquor case is being investigated to the core: Home Minister Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज ने यमुना नगर शराब मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहाकि इस मामले में हमने आरोपी पकड़े हैं, कांग्रेस राज में तो कभी आरोपी पकड़े नहीं जाते थे। पत्रकारों से आज बातचीत के दौरान विज ने कहा कि यमुनानगर मामले में हर लीड पर कार्रवाई हो रही है और अधिकतर आरोपी पकड़े जा चुके हैं। हम तह तक पूरी कार्रवाई कर रहे हैं कि कौन-कौन इस मामले में कहां-कहां तक संलिप्त था और पूरी चेन को पकड़ कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि पूरे हरियाणा में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पूरी कार्रवाई की जा रही है, यदि जांच में कुछ संदिग्ध आता है तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि इस केस में मौत के मामलों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें अधिकारी लगातार अपडेट कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा जितना काम आज तक नहीं हुआः
गृहमंत्री विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जितना काम भाजपा सरकार के समय में हुआ है उससे पहले उतना आज तक नहीं हुआ है।
भ्रष्टाचार का एक भी केस ऐसा नहीं कि अगर सामने आया और उस पर कार्रवाई न की गई हो। राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, यदि आप भ्रष्टाचार कह रहे हैं तो बताए कि किस केस में क्या भ्रष्टाचार हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every lead in Yamunanagar liquor case is being investigated to the core: Home Minister Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, home minister, anil vij, allegations, congress leaders, government, yamuna nagar liquor case, caught, accused, congress rule, never caught, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved