• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

Events to be held at the Martyrs Memorial every evening on August 15 and January 26 following its inauguration: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सन् 1857 में अम्बाला छावनी में उठी स्वतंत्रता की चिंगारी से लेकर देशभर में हुए सभी संघर्षों की कहानी को अम्बाला छावनी में बनाए गए आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद हैं कि शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद हर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को भी शाम के समय बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। विज गत दिवस 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अम्बाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 80वां स्वतंत्रता दिवस देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है, आज के दिन ही हिंदुस्तान आजाद हुआ था लेकिन आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 को अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी, मगर अंजान कारणों से इसे पढ़ाया नहीं गया। उस दौरान इस लड़ाई में सारे हिंदुस्तान ने सशस्त्र जंग अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी, सही मायनों में आजादी का जज्बा था और जो आजाद होने की लोगों के अंदर भावना थी वो तभी से जागृत हुई।
उन्होंने कहा कि 1857 की जंग को समर्पित शहीद स्मारक अम्बाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है और सारे हिंदुस्तान में अम्बाला, मेरठ, झांसी और जहां-जहां भी उस समय संघर्ष हुआ, उनका इतिहास तकनीक के माध्यम से यहां दिखाया जाएगा।
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गाते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी बातबीच करते दिखाई दिए जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान में जिस प्रकार से सावधान खड़े होना चाहिए उनमें से एक भी खड़ा नहीं था। वो बातें कर रहे थे, घूम रहे थे, इतना ही नहीं खड्गे साहब ने बाद में जो भाषण दिया उसमें उन्होंने बहुत कहा कि हमने देश को ये दिया वो दिया लेकिन वो ये नहीं बताते कि उन्होंने देश के साथ क्या किया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने भारत का विभाजन कर करोड़ों लोगों को बेघर किया जिसमें 10 लाख लोग मारे गए, ये भी तो कांग्रेस ने किया। आजादी की लड़ाई में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया था कि हिन्दू और मुसलमान देश अलग-अलग बनाए जाएंगे। यह लड़ाई भारत के लिए लड़ी गई थी। खड्गे साहब लोगों को ये क्यों नहीं बताते कि 1984 में सिक्खों का जो नरसंहार हुआ वो भी कांग्रेस के ही राज में हुआ। अब जब जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि अगर कहीं पर गोली चलती है तो ऊपर के इशारे से चलती है, ऐसे में यह बताना जरूरी है कि 1984 में ऊपर का इशारा किसका था? कौन था उस वक्त प्रधानमंत्री? जिसके आदेश पर इतने बेगुनाह लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Events to be held at the Martyrs Memorial every evening on August 15 and January 26 following its inauguration: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, ambala, shaheed smarak, 1857 revolt, first war of independence, independence day, republic day, light and sound show, ambala cantt, haryana government, vande mataram, congress, mallikarjun kharge, sonia gandhi, rahul gandhi, 1984 riots, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved