चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध
करवाने के उद्देश्य से बिजली निगमों ने ब्रेक डाउन होने की स्थिति में
कंपनसेट करने का लिया गया है। इसके मद्देनजर उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा
बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने आदेश जारी किए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह
जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश के सभी कृषि
फीडरों पर 8 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कृषि क्षेत्र को
प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया कि ऐसे सर्कल जहां पर नलकूपों को
तीन चरणों में बिजली आपूर्ति की जाती है वहां ब्रेक डाउन होने की स्थिति
में भी निगमों द्वारा किसानों को पूरे आठ घंटे के लिए बिजली उपलब्ध करवाई
जाएगी। अन्य फीडरों पर कट लगाकर कृषि फीडरों की क्षति पूर्ति की जाएगी।
ऐसे
करने से प्रदेश के सभी किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार बिजली उपलब्ध
होने से किसान खेतों की सिंचाई आसानी से करने में सक्षम होंगे। हरियाणा के
बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को निरंतर एवं सुचारू रूप से बिजली
उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope