• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया

Energy Minister Anil Vij expressed deep condolences on the demise of the mother of Assembly Speaker Harvinder Kalyan - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी प्रेम कौर कल्याण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में विज ने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका साया परिवार के लिए शक्ति, संस्कार और मार्गदर्शन का स्रोत होता है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। विज ने कहा कि माता-पिता जीवनभर अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन की सही दिशा देने का कार्य करते हैं। श्रीमती प्रेम कौर कल्याण ने भी अपने परिवार को सुदृढ़ संस्कार दिए और उनके मार्गदर्शन में ही उनके पुत्रों ने समाज व सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका स्नेह, त्याग और आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं कल्याण परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और उनके शुभचिंतक कल्याण परिवार के साथ खड़े हैं और सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रेम कौर कल्याण (धर्मपत्नी स्व. चौधरी देवी सिंह कल्याण) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 2:30 बजे शिवपुरी, गांव कुटेल, करनाल में किया जाएगा। अंतिम यात्रा कल्याण फार्म, मधुबन, करनाल स्थित निवास स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Energy Minister Anil Vij expressed deep condolences on the demise of the mother of Assembly Speaker Harvinder Kalyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, anil vij, harvinder kalyan, prem kaur kalyan, condolence, demise, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved