• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य में 186 रोजगार मेलों में 19343 युवाओं को रोजगार- श्रम एवं रोजगार मंत्री

Employment in 19343 youth in 186 job fairs in the state said haryana Minister of Labor and Employment - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत 3 वर्षों के दौरान राज्य में लगाये गये 186 रोजगार मेलों में 19343 युवाओं को रोजगार तथा सक्षम युवा योजना के तहत 19826 युवाओं को काम उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के युवाओं को कुल 103.6 करोड़ रुपये की राशि भत्ते एवं मानदेय के तौर पर वितरित की गई है। सैनी ने कहा कि सक्षम युवा योजना देश में अपनी तरह की पहली योजना है। इस योजना के तहत राज्य के 43408 युवाओं के आवेदन अनुमोदित हुए है। इनमें से 13272 स्नातकोतर तथा 6554 स्नातक युवाओं को 100 घंटे काम दिया गया है। इसके तहत स्नातकोतर को 9 हजार तथा स्नातक को 7500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इस योजना के तहत रेवाड़ी, भिवानी, सोनीपत तथा मेवात जिलों के सभी अनुमोदित स्नातकोतर युवाओं तथा रेवाड़ी तथा भिवानी जिलों के सभी अनुमोदित स्नातक युवाओं को सक्षम योजना के तहत काम दिया गया है। इसके अन्तर्गत युवाओं को बोर्ड, निगमों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में काम दिया जाता है। रोजगार मंत्री ने बताया कि चालु वर्ष के दौरान सरकार ने करीब 2 लाख युवाओं को सरकारी, निजी क्षेत्रों में रोजगार या स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण मुहैया करवाने में सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब 25 हजार युवाओं को 64.79 करोड़ रुपये बेरोजगारी भत्ते के तौर पर वितरित किये गये हैं तथा 38.81 करोड़ रुपये सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय के तौर पर दिये गये हैं। प्रदेश की इस अनुठी योजना को देश के अन्य राज्यों की सरकारें भी अनुसरण कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employment in 19343 youth in 186 job fairs in the state said haryana Minister of Labor and Employment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: employment in 19343 youth, haryana job, haryana 186 job fairs, haryana state update job condition, haryana minister, minister of labor and employment, मंत्री नायब सिंह सैनी, minister nab singh saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved