निशा शर्मा ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन सीटों से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सदस्य रामकुमार कश्यप ने इस्तीफा दे दिया था। इन सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होगा।
राज्यसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कश्यप फिलहाल हरियाणा में भाजपा से विधायक हैं। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत गए।
केंद्रीय मंत्री रहते बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलवा दिया था। आईएएस के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे बृजेन्द्र सिंह ने अच्छे खासे वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव में बेटे की जीत के बाद बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी थी। राजयसभा की सीट भी छोड़ दी थी।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक 6 मार्च को चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा। 13 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की छटनी होगी। 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतों की गिनती होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope