• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश की सूची तैयार की

चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2019 की प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव के दौरान क्या करें और क्या न करें (डूज एंड डॉन्ट) दिशा-निर्देशों की सूची तैयार की है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राजनीतिक दलों और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों दवारा क्या किया जाना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि समान अवसर सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थानों जैसे मैदान और हेलीपैड सभी पार्टियों/ उम्मीदवार के लिए निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होने चाहिए। चुनाव के दौरान, अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आलोचना केवल उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और काम तक ही सीमित रहना चाहिए । हर व्यक्ति का शांतिपूर्ण और विवेकपूर्ण जीवन का अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित होना चाहिए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह से सूचित करना चाहिए और प्रस्तावित बैठक/रैली के स्थान और समय की अनुमति निश्चित समय में ली जानी चाहिए। प्रस्तावित बैठक की जगह पर यदि कोई प्रतिबंधात्मक या निषेधात्मक आदेश लागू हों, तो उनका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। प्रस्तावित बैठकों के लिए लाउडस्पीकर या किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि बैठकों में गड़बड़ी या अव्यवस्था पैदा करने वाले व्यक्तियों से निपटने में पुलिस सहायता प्राप्त की जानी चाहिए। किसी भी जुलूस की शुरुआत और समाप्ति का समय और स्थान तथा उसके मार्ग को एडवांस में अंतिम रूप दिया जाना चाहिए और पुलिस अधिकारियों से पूर्व अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए। जुलूस मार्ग यातायात को बाधित नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों का सहयोग करना चाहिए। चुनाव में लगे सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जारी की गई अनौपचारिक पहचान पर्ची सादे (सफेद) कागज पर होनी चाहिए और उस पर पार्टी का कोई प्रतीक और नाम या उम्मीदवार का नाम नहीं होना चाहिए। अभियान अवधि के दौरान और मतदान के दिन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Election Commission has prepared a list of guidelines for political parties and candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: भारत निर्वाचन आयोग, राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, लोकसभा आम चुनाव-2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved