• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण

Education Minister Mahipal Dhanda conducts a surprise inspection at Panchkula Government College. - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़, । हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-1 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का जायजा लिया और विद्यार्थियों के बीच जाकर अत्यंत आत्मीयता के साथ उनसे सीधा संवाद किया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों, संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मंत्री के सामने अपनी बात रखी। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से कॉलेज में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर यानी एमपीएड का कोर्स शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और सार्थक तरीके से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में एमपीएड का कोर्स शुरू करवाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अवसर मिल सकें। विद्यार्थी देश का भविष्य, अपनी ऊर्जा का देश निर्माण में करें सही इस्तेमाल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवा और विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र का असली भविष्य और उसकी ऊर्जा का आधार होते हैं। आज का युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़े तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं, नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education Minister Mahipal Dhanda conducts a surprise inspection at Panchkula Government College.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: education minister mahipal dhanda, panchkula government college, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved