चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक विज्ञान और तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करते हुए ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनके हाथों में आधुनिक तकनीक, हृदय में करुणा, दृष्टि विश्वव्यापी होने के साथ- साथ कदम भारत की मिट्टी से जुड़े हैं। ऐसा करके अपनी संस्कृत और मातृभाषा को गौरव प्रदान किया है। आज सभी शिक्षण संस्थाओं में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों का जो सुंदर संगम दिखाई देता है, वह इसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा के डीबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शॉल ओढाकर संत महात्माओं का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेनानंद महाराज व प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के तप, त्याग, साधना और मानव- कल्याण के संकल्प को प्रणाम है। कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका जीवन समय की सीमाओं में नहीं बंधता। वे शरीर से हमारे बीच न भी रहें तो भी उनके विचार समाज की चेतना में जीवित रहते हैं। उनकी वाणी मार्ग दिखाती है, उनके कार्य प्रेरणा देते हैं और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों का चरित्र गढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी ऐसे ही दिव्य और विराट व्यक्तित्व थे। उनका जीवन अपने लिए नहीं, समाज के लिए था। उनका ज्ञान प्रदर्शन के लिए नहीं, जनकल्याण के लिए था और उनकी साधना संसार से विमुख होने के लिए नहीं, संसार के दुःख दूर करने के लिए थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने हमारे धर्म ग्रंथों का गहन अध्ययन किया। उनकी महानता यह थी कि उन्होंने उस ज्ञान को जीवन में उतारा। उन्होंने वेदों के ज्ञान को विद्यालयों तक, गीता के कर्मयोग को जनसेवा तक और भारतीय संस्कृति के संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है 'सा विद्या या विमुक्तये', अर्थात् सच्ची विद्या वही है, जो मनुष्य को अज्ञान, भय, संकीर्णता और बंधनों से मुक्त करे। स्वामी इसी विचार के जीवंत प्रतीक थे। वे मानते थे कि शिक्षा केवल अक्षर-ज्ञान या डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है। शिक्षा वह शक्ति है, जो मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास पैदा कर उसके चरित्र का निर्माण करती हैं। कर्तव्य का बोध कराती है और राष्ट्र के प्रति समर्पण पैदा करती है। उनके लिए विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला था। स्वामी जी गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रबल समर्थक रहे। उन्होंने गुरुकुलों को परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का दूरदर्शी प्रयास किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी जी ने अपने विचारों को केवल उपदेशों तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने धर्म व राष्ट्र को सर्वोपरि माना। यहीं नहीं उन्होंने सेवा के संकल्प को संस्थाओं का रूप दिया। उनके मार्गदर्शन में दो संस्कृत महाविद्यालय, तीन वेद विद्यालय, एक कन्या महाविद्यालय और एक विद्यालय सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना तथा संचालन हो रहा है।
विद्यापीठ वैदिक शिक्षा, संस्कृत, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को बढ़ा रही आगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में वर्ष 1977 में स्थापित श्री जयराम विद्यापीठ ने वैदिक शिक्षा, संस्कृत, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभाव को आगे बढ़ाया। इस विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त कर हजारों विद्यार्थी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कर रहे हैं। लोहार माजरा में 22 एकड़ भूमि पर स्थापित सेठ नवरंगराय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय ने बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए नए द्वार खोले। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जिस समय समाज में बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं मिलती थी, उस समय स्वामी जी ने नारी शिक्षा और नारी-उत्थान को अपने जीवन के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल किया। वे जानते थे कि एक बालक पढ़ता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी पढ़ती है तो दो परिवारों और अनेक पीढ़ियों का भविष्य संवरता है। आज हमारी बेटियां शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल और अंतरिक्ष तक भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इस परिवर्तन की नींव स्वामी जी जैसे दूरदर्शी संतों ने बहुत पहले रख दी थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी जी ने धर्म को केवल पूजा-पद्धति नहीं माना। उनके लिए भूखे को भोजन देना धर्म था, रोगी को उपचार उपलब्ध कराना धर्म था, असहाय का हाथ पकड़ना धर्म था और अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का दीपक जलाना धर्म था।
भारत विभाजन के समय कुरुक्षेत्र में शरणार्थियों की स्वामी जी ने की सेवा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी जी के व्यक्तित्व का एक और प्रेरक पक्ष उनकी राष्ट्रीय चेतना थी। भारत विभाजन के समय उन्होंने कुरुक्षेत्र में शरणार्थियों की सेवा की। चीन और पाकिस्तान के आक्रमण के समय जन जागरण किया। हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों और उत्तरकाशी के भूकंप पीड़ितों की सहायता की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन पर्यावरण और गोसेवा के प्रति समर्पण का भी उदाहरण था।
मां-बाप व गुरु का आदर करने वाले बच्चे को हमेशा मिलती है तरक्की : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने इंसान बनाने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के लिए अच्छी शिक्षा की महत्वपूर्ण मार्ग है। संस्थान द्वारा अनेक प्रकार के संस्थान खोलकर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। इन संस्थानों में शिक्षा, संस्कार, शिक्षा व संस्कृति के माध्यम से उनके सपने को साकार कर रहे हैं। यहां से शिक्षा ग्रहण करके बच्चे देश के किसी न किसी क्षेत्र में सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद, मां-बाप की कृपा बच्चों पर होनी जरूरी है। युवाओं को अपने मां-बाप व गुरु का आदर मान सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने वाला बच्चा हमेशा तरक्की करता है।इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति बनाए रखने की शर्त

इंटरनेट का इस्तेमाल बच्चों का भी मौलिक अधिकार, सुरक्षा के नाम पर पूरी तरह वंचित करना गलत: सुप्रीम कोर्ट

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
देबीना बनर्जी ने मातृत्व पर कही दिल की बात, बोलीं-मातृत्व ने मुझे और मजबूत बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' फिर दक्षिण अफ्रीका में, डरबन और प्रिटोरिया में बिखरेगा जादू
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
80 साल से दुर्गा मां का स्वागत कर रहा मुखर्जी परिवार, तनुजा ने दिया सभी को न्योता
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope