• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत गीता की धरतीः दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। समारोह के अंतगर्त विभिन्न जिलों में राज्य सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर अष्टड्ढादश श्लोकों का उच्चारण किया गया और शोभा यात्राएं भी निकाली गई।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा के नेहरू पार्क में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शोभायात्रा को झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "भारत गीता की धरती है। यहां का धर्म व सांस्कृतिक मूल्य भारत को दुनिया में अद्वितीय राष्ट्र बनाते हैं। हमारे देश की नींव भाईचारे, आपसी प्रेम व सांस्कृतिक मूल्यों पर टिकी है। इस विरासत रूपी सांस्कृतिक धरोहर को गीता महोत्सव के जरिए आगे बढ़ाने का जो प्रयास मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।"

विद्युत मंत्री रणजीत सिंह ने फतेहाबाद में जिलास्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम के दौरान कहा कि "हम अपने जीवन में श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेशों को अपनाकर उसे आदर्श बना सकते हैं। यह तभी संभव होगा जब गीता का उपदेश हर घर तक पहुंचेगा।" उन्होंने कहा कि "राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाने का कदम सराहनीय है। इससे लोगों को भूली हुई संस्कृति की जानकारी मिलेगी जो उन्हें नई राह दिखाएगी।"


उन्होंने कहा कि "यदि किसी को गीता का महत्व समझना है तो एक बार कुरुक्षेत्र की भूमि के दर्शन करें तभी जाकर पता चलेगा कि हरियाणा की इस रणभूमि का महत्व क्या है, जहां श्रीकृष्ण ने लोगों गीता का उपदेश देकर धर्म और कर्म की राह बताई।" उन्होंने कहा कि "आज विश्व के 15 देशों में गीता जयंती महोत्सव बनाए जा रहे है जोकि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह सब हरियाणा सरकार के प्रयासों की बदौलत ही संभव हुआ है। सरकार के इस कदम से आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी और वे संस्कारवान बनेंगे।"

रणजीत सिंह ने कहा कि "जब व्यक्ति धर्म-कर्म के मार्ग पर भगवान की शरण लेता है तो उसकी रक्षा करना भी भगवान का कर्तव्य बन जाता है। इसलिए हमें नेकी की राह पर चलना चाहिए और अपने बच्चों को भी अपनी संस्कृति से जागरुक करते हुए उनमें अच्छे संस्कार पैदा करने चाहिए।" उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Earth of India Geeta: Dushyant Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister dushyant chautala, power minister ranjit singh, mla sudhir singla, mla, sombir sangwan, mla laxman singh yadav, दुष्यंत चौटाला, रणजीत सिंह, सुधीर सिंगला, सोमबीर सांगवान, लक्ष्मणसिंह यादव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved