• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मृत जलाशयों को पुनर्जीवित किया जाएगा: राव इंद्रजीत सिंह

चण्डीगढ़। केंद्रीय सांख्यिकी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जलाशयों की पहचान करने का कार्य चल रहा है और जो मृत हो गए है, उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने स्मरण करवाते हुए कहा कि पहले के जमाने में गांवो में तालाब हुआ करते थे और उस समय हमारे बुजुर्ग हमसे बेहतर पानी का प्रबंधन कर पाते थे। अब हमें भी गांवों के उन तालाबों का जीर्णोद्धार करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में गुडग़ांव फस्र्ट नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोग जागरूक और एक्टिव है, टेक्नोलॉजी को अपनाने में प्रदेश में सबसे आगे हैं, इसलिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए हम सभी मिलकर सौर ऊर्जा के समुचित उपयोग का एक अनूठा उदाहरण पेश करें, जो हरियाणा के अन्य जिलों तथा दूसरे प्रदेशों के शहरों के लिए अनुकरणीय हो। राव इंद्रजीत सिंह ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज का विषय सामरिक है और इंटरनेशनल सोलर अलायंस तथा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के कार्यालय भी गुरुग्राम में है, जिनसे टेक्नोलॉजी लेकर सोलर एनर्जी का उपयोग लोगों के फायदे के लिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drought Reservoirs Will Revive: Rao Inderjit Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rao inderjit singh, recognition of reservoirs, resuscitated, restoration of ponds, chandigarh news, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved