• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ.पवन कुमार ने ली एचपीएससी सदस्य की शपथ

Dr. Pawan Kumar swears by HPSC member - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा राज्य भवन में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में डॉ.पवन कुमार को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्र्णं देव काम्बोज, जन स्वास्थ्य अभियत्रिंकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल एवं रोजगार राज्य मंत्री नयाब सिंह सैनी के अतिरिक्त, हरियाणा सरकार के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ.पवन कुमार के शपथ समारोह के साथ ही हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्यों की संख्या चैयरमेन के अलावा आठ हो गई है। मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने राज्यपाल की अनुमति से शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत की।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ.पवन कुमार ने बताया कि वे संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरी सत्य निष्ठा से निभाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पूर्णरूप से पारदर्शी व मैरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से होगी। जन सेवा के रूप में पहले भी वे जुड़े रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Pawan Kumar swears by HPSC member
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, dr pawan kumar swears by hpsc member, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved