• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

Dr. Archana Gupta Formally Assumes Charge as State President - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदग्रहण समारोह में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भी पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिया कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रेखा शर्मा सहित मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा में कोई भी जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर पद संगठन की मजबूती में समान रूप से महत्वपूर्ण है। यदि बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करता है तो वही मेहनत पार्टी को सत्ता तक पहुंचाती है और सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व को मजबूत बनाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है, देश का गृहमंत्री बन सकता है और चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचना संगठन की कार्यकर्ता आधारित संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी चाहे किसी भी स्तर की हो, यदि उसे समर्पण और ईमानदारी तथा निष्ठा से निभाया जाए तो संगठन व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मेरी इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के सभी पूर्व अध्यक्षों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहते हुए तीन-तीन जिम्मेदारियां निभाई। उनके चेहरे पर कभी थकान और शिकन नहीं देखी। मुख्यमंत्री लगातार कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते रहे और तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई। परिस्थिति कैसी भी लगातार काम करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रेरणा मिलती है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं तथा लगातार कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पद सीमित होते हैं और सभी को संगठनात्मक दायित्व मिल पाना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि प्रदेश के सभी 27 जिलों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर वह इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।
डा. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद कार्तिक शर्मा, रेखा शर्मा तथा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिले अनुभव तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में चुनाव जीतने की चुनोती हमारे कंधो पर है जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने अपने माता-पिता, पति अनिल गुप्ता तथा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के प्रति आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Archana Gupta Formally Assumes Charge as State President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp haryana, archana gupta, nayab singh saini, panchkula bjp office, bjp president haryana, political news india, haryana politics, bjp leadership, indian politics, party organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved