• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला आश्रम की रहवासियों के भविष्य पर चर्चा, 6 की वेरिफिकेशन के निर्देश

Discussion on the future of the residents of Mahila Ashram, instructions for verification of 6 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। महिला आश्रम में 13 वर्ष से अधिक समय से रह रही संवासियों (रहवासियों) के भविष्य पर बुधवार को मंथन किया गया। इसके बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने 6 संवासियों को रहने की अनुमति प्रदान की। बाकी 6 संवासियों की उपायुक्त के माध्यम से वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ढांडा ने हरियाणा सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में महिला आश्रम, रोहतक के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मोनिका मलिक एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। राज्यमंत्री ने अकेली रह रही और ऐसी संवासी, जिनके केवल बेटियां हैं। उन्हें महिला आश्रम में रहने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने छह संवासियों की विस्तृत रिपोर्ट एवं आमदनी स्त्रोत की जानकारी संबंधित उपायुक्त के माध्यम से वेरिफिकेशन मंगवाने के निर्देश दिए। ताकि उन संवासियों के महिला आश्रम में रहने बारे निर्णय लिया जा सके। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अधिकारियों से रोहतक के साथ-साथ करनाल महिला आश्रम में संवासियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि संवासियों की मूलभूत सुविधाओं का मानदंडों के अनुरूप ख्याल रखा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion on the future of the residents of Mahila Ashram, instructions for verification of 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, womens ashram, women and child development minister, kamlesh dhanda, rohtak, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved