चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी में सीधी भर्ती के पदों के मामले
में दिव्यांगजनों तथा पात्र खिलाडिय़ों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान शुरू
करने का निर्णय लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सामान्य प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते
हुए बताया कि सभी प्रशासनिक विभागों को ग्रुप डी (स्वीपर, चौकीदार और
स्वीपर-सह-चौकीदार के पदों को छोडक़र) की भर्ती के लिए दिव्यांगजनों तथा
पात्र खिलाडिय़ों का मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए
कहा गया है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के मामले में, 4 प्रतिशत
हॉरिजोंटल आरक्षण की गणना काडर में पदों की कुल संख्या में से दिव्यांगजनों
की मौजूदा संख्या घटाकर काडर अनुसार की जाएगी। हालांकि, पात्र खिलाडिय़ों
के मामले में, मांग पत्र प्रत्येक काडर में कुल रिक्तियों के 10 प्रतिशत की
दर से काडर अनुसार तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों तथा
पात्र खिलाडिय़ों के लिए रिक्तियों का मांग पत्र 30 अप्रैल, 2018 तक हरियाणा
कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जा सकता है।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope