• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र बबली ने जननायक जनता पार्टी से दिया इस्तीफा

Devendra Babli, MLA from Tohana seat in Haryana, resigned from Jannayak Janata Party - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बड़ा झटका लगा है। टोहाना सीट से विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र बबली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देवेंद्र बबली जननायक जनता पार्टी के तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले अनूप धानक और रामकरण काला पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी में खलबली मच गई है। देवेंद्र बबली ने अपने इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नाम अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, 'मैं देवेंदर सिंह बबली विधायक टोहाना आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं जननायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्वों की जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए।
बता दें कि देवेंद्र बबली टोहना विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जेजेपी-भाजपा सरकार में देवेंद्र बबली कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
जेजेपी नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में हो रहा है जब विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। तारीखों के ऐलान के बाद जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों से अपील करते हुए कहा था कि सभी लोग आपसी मन-मुटाव को भूल कर नई शुरुआत व नये मनोबल के साथ आगे बढ़ें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devendra Babli, MLA from Tohana seat in Haryana, resigned from Jannayak Janata Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jannayak janata party, haryana, tohana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved