• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित हरियाणा-2047 : मुख्यमंत्री सैनी ने पेश किया उपलब्धियों का शक्ति पत्र, अर्थव्यवस्था और रोजगार में लंबी छलांग

Developed Haryana-2047: Chief Minister Saini presented the power letter of achievements, a big leap in the economy and employment. - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के 20 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की आर्थिक सेहत और विकास की रफ्तार का एक व्यापक खाका पेश किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा अब केवल सामान्य विकास नहीं कर रहा, बल्कि विकसित हरियाणा-2047 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष के समय के खर्चों की तुलना में अपनी सरकार के निवेश को तीन गुना बताते हुए आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी। आर्थिक मोर्चे पर ऐतिहासिक बढ़तः मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में हरियाणा की जीडीपी पिछले वर्ष के मुकाबले 12.67 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। पिछले 10 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुना की वृद्धि हुई है, जिससे हरियाणा आज देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। साथ ही, 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्रीय करों में हरियाणा का हिस्सा 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि के साथ बढ़कर 1.361 प्रतिशत हो गया है। रोजगार और युवाओं पर फोकसः मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए बताया कि नई कैबिनेट के गठन के साथ ही 25,573 युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। वर्ष 2023-24 तक प्रदेश में लगभग 27 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां 2005-2014 के बीच केवल 45 विश्वविद्यालय थे, वहीं 2015-2025 के दौरान 80 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
संकल्प से सिद्धि: 217 में से 60 वादे पूरे सरकार की कार्यकुशलता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी संकल्प पत्र के 217 वादों में से 60 वादे पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्ष 2025-26 की 248 घोषणाओं में से 77 बजट घोषणाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
किसान, महिला और स्वास्थ्य कल्याणः
किसान: हरियाणा देश का इकलौता राज्य है जहाँ 24 फसलें MSP पर खरीदी जा रही हैं।
महिला: 'लाडो लक्ष्मी योजना' के जरिए महिलाओं को ₹2100 की अनुदान राशि दी जा रही है।
स्वास्थ्य: सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू कर दी गई है।
उद्योग और निर्यात में डंकाः मुख्यमंत्री ने बताया कि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10 बिलियन यूएस डॉलर रहा है। एमएसएमई (MSME) सेक्टर में 20 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, जो औद्योगिक मजबूती को दर्शाता है। साथ ही, उद्योग और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए 'उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद' का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Developed Haryana-2047: Chief Minister Saini presented the power letter of achievements, a big leap in the economy and employment.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, haryana budget 2026, gdp growth, per capita income, developed haryana 2047, employment opportunities, msme registration, lado lakshmi yojana, msp crops, free dialysis service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved