• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्मचारियों को IT के अनुरूप ट्रेनिंग देने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार करें: सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को सूचना प्रौद्योगिकी के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं और सभी विभागों को मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर एक महीने के अन्दर-अन्दर भेजनी होगी। मुख्यमंत्री कल सांय हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के ‘विजन एण्ड वर्क प्लान’ पर बुलाई गई एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर, प्रशिक्षण निदेशक नितिन यादव, हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव भी उपस्थित थे। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान की महानिदेशक श्रीमती सुरीना राजन ने संस्थान के ‘विजन एण्ड वर्क प्लान’ पर प्रस्तुतिकरण दिया।
हिपा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा तथा नीति अयोग, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों तथा योग एवं मेडिटेशन जैसी संस्थानों से प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित करेगा और इन विशेष व्याख्यानों की आडियो-वीडियो लाइब्रेरी बनाई जाएगी। हिपा को एक समेकित संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। कर्मचारियों को हिपा द्वारा राज्य के श्रेणी-1 के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त फाउंडेशन कोर्स प्रस्तावित किया गया है, जिसमें हरियाणा सिविल सेवा कार्यकारी शाखा एवं संबद्घ सेवाएं के 166 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हिपा में प्रशिक्षण के लिए उनका डाटा एचआरएमएस से लिंक किया जाएगा। कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। हिपा द्वारा एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Develop a comprehensive program to train IT-related employees: CM Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister of haryana, manohar lal, chief secretary keshani anand arora, haryana institute of public administration, मनोहर लाल, केशनी आनन्द अरोड़ा \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved