चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत को स्वीकार करने की परंपरा रही है। जींद विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में परिणाम से ये बात सिद्ध होती है कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा एक हरियाणवी एक तथा जात पात से उपर उठकर सबका साथ सबका विकास लेकर चलने की व प्रदेश में नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने जो बात उन्होंने कही थी, जींद की जनता ने उस पर अपनी मोहर लगाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री गुरुवार को जींद उपचुनाव परिणाम के बाद अपने आवास पर एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा चुनाव के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाने की संभावनाओं के बारे में पूछे गऐ एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र की ओर से ऐसा कोई सुझाव आता है तो हम तैयार है, वैसे लोकसभा विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे।
जींद उपचुनाव सरकार की ओर से तोहफा हैं पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव का अपना महत्व होता है। हार-जीत तो चुनाव का एक भाग होता है। इस चुनाव का भी महत्व अन्य चुनावों की तरह ही हैं, एक प्रश्न के उत्तर ने मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विपक्ष पर्टियों से अपील करते है कि लोकतंत्र में जनमत को स्वीकार करें।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope