• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात चुनाव के लिए बढ़ी हरियाणा के नेताओं की डिमांड

Demand of leaders of Haryana increased for Gujarat elections 2017 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। गुजरात विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों अपने चरम की ओर उन्मुख हो रहा है, हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की डिमांड बढ़ रही है। गुजरात में पुराना रसूख रखने वाले हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विधानसभा क्षेत्र राजकोट पश्चिम सीट पर चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित किया गया है।शर्मा आज सायं राजकोट पहुंचेंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करके लोगों को रूपाणी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। भाजपा के पुराने सिपाही रहे शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा वर्ष 1975 में जनसंघ के संगठन मंत्री थे तो उस वक्त पार्टी ने इनकी जिम्मेवारी गुजरात विधानसभा चुनाव में लगाई थी,इनके साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन, ठाकुर नसीब सिंह, ध्रुवचंद होडलवाले भी प्रचार करने गए थे। उन चुनावों में जनता मोर्चा (वर्तमान भाजपा) पार्टी ने जीत हासिल की थी और बाबूभाई पटेल मुख्यमंत्री बने थे।
तब से लेकर अब तक गुजरात में होने वाले प्रत्येक विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा की ड्यूटी लगती रही है। उनके कई दशक के राजनैतिक अनुभव का फायदा उठाने के लिए आलाकमान ने उनकी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विधानसभा क्षेत्र राजकोट पश्चिम सीट पर ड्यूटी लगाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand of leaders of Haryana increased for Gujarat elections 2017
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat elections 2017, leaders of haryana, demand for gujarat elections 2017, haryana leaders demand in gujarat elections, haryana news, minister of education and tourism, ram bilas sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved