चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान अंबाला छावनी के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी समस्या के निदान के लिए मेरे द्वारा कहा जाए जो उसका समाधान एक सप्ताह अर्थात सात दिनों के भीतर हो जाना चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनैक्शन के संबंध में एक व्यक्ति ने गुहार लगाई कि जग्गी सिटी सेंटर की भूमि नगर निगम की है और यहां पर अवैध बिजली का कनैक्शन लगाया गया है। व्यक्ति ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर का कनैक्शन जग्गी सिटी सेंटर से चार किलोमीटर दूर मॉडल टाउन की फ्रेेंडस कालोनी में एक मकान के नाम पर लिया गया है। व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 1960 की जमाबंदी की कापी भी वह साथ लेकर आया है और बताया कि 1963 का नक्शा भी उसने दिखाया और बताया कि पहले यह जमीन पंचायत की थी और बाद में नगर निगम के नाम हो गई। व्यक्ति ने बताया कि इस जम्गी सेंटर के संबंध में लोकायुक्त कोर्ट में भी एक मामला चल रहा है। इसके अलावा, व्यक्ति ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक फर्जी एनडीसी दी गई है। इस प्रकार से यह जमीन सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर किस प्रकार से बिजली का अवैध कनैक्शन दिया गया, यह प्रश्नचिन्ह है।
इस फरियाद को सुनने के उपरांत विज ने कहा कि सभी प्रकार के दस्तावेज लगाकर एक आवेदन के साथ दे दें, उसके बाद उनके द्वारा इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। विज ने कहा कि ’’मेरा नाम अनिल विज है, और जो भी कानून के मुताबिक इस मामले में दोषी होगा, चाहे वह कितना ही बडा व्यक्ति ही क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा’’। इस मामले में विज ने आवेदन सहित दिए गए दस्तावेजों पर तुरंत ही उपायुक्त को निर्देश दिए कि एक कमेटी बनाकर इस मामले की पूरी जांच की जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि नगर निगम आयुक्त, अंबाला के विरूद्व आरोप लगाए कि एनडीसी के नाम पर कमाई की जा रही है और अंबाला में भ्रष्टाचार की जड दीमक की तरह नहीं बल्कि कोरोना की तरह है। मैं चाहता हूं कि नगर निगम आयुक्त को पब्लिक डीलिंग से हटा दिया जाए। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विज ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए।
इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद के टोहाना के गांव समैण से एक व्यक्ति ने बताया कि एक पिछले 12 महीनों से उसका बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है, जिस पर श्री विज ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधीक्षक अभियंता को लताड लगाते हुए कहा कि जब किसी उपभोक्ता ने बिजली कनैक्शन लेने के लिए एस्टीमेट जमा करवा दिया है तो उसे 12 महीनों से बिजली का कनैक्शन क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है, और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जब तक बिजली विभाग मेरे पास है, तब तक कानून के अनुसार काम करों’’। उन्होंने तुरंत ही फहेहाबाद के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि अगर आपसे कार्य नहीं होता है, तो मैं किसी ओर को आपकी कुर्सी पर बैठा देता हूं। उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे 7 दिनों के भीतर कार्यवाही करके दो, अन्यथा मैं आपके खिलाफ कार्यवाही कर दूंगा’’।
इसी प्रकार, कलरहेडी से पंजोखरा साहिब तक और तोपखाना से पंजोखरा साहिब तक की स्टीट लाईटों के बंद होने की समस्या को विज के सम्मुख रखा गया जिस पर संबधित अधिकारी ने मंत्री को बताया कि कुछ लाईटें खराब थी, जिन्हें ठीक कर दिया गया है अन्य की पहचान करके ठीक कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार, ईएसआई में कार्यरत एएनएम का वेतन दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में वेतन जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत हुए के मैडीकल बिलों की राशि जानकारी के संबंध में कहा कि मैंने परिवहन विभाग को आदेश दिए है कि इस प्रकार के सभी मामलों का निपटान जल्द से जल्द से किया जाए। इसी प्रकार, रोडवेज कर्मी के मैडीकल बिलों की अदायगी अगले एक सप्ताह में करने के लिए निर्देश उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार, इंतकाल के लिए आई एक महिला की समस्या का निदान करने के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए।
विज ने नगर परिषद के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि नगर परिषद में क्या होता है। वार्ड नंबर 15 से आए एक फरियादी ने कहा कि उसकी पांच साल पुराने आवेदन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे दोषी कर्मी को छोडूंगा नहीं’’ और संबंधित को एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बिजली के बिलों से संबंधित आई हुई शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विज ने बिजली विभाग के अधिकारियेां को लताड लगाते हुए कहा कि केवल एक सप्ताह में कार्यवाही करके फरियादी को जानकारी दों और अगली जनसुनवाई में वह फरियादी उपस्थित नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार, श्रम विभाग, बिजली के खंभों को लगाने व हटवाने, सबस्टेशन की तारों को ले जाने के लिए विकल्प तलाशने, चैन की छीनाछपटी, सोलर मीटर की अनुपलब्धता होने की शिकायत इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, पुलिस की जांच विभिन्न मामलों में तेजी लाने व अपराधियों की जानकारी सांझा करने के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देष भी दिए और कहा कि इस प्रकार की वारदातांें को कम करने के लिए एक समर्पित समन्वय समिति बनाई जाए ताकि जिला में अपराध को काम किया जा सकें।
इसके अलावा, विज ने विभिन्न शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
दिल्ली में महिला सुरक्षा पर अमित शाह के एक्शन प्लान का असर, ईआरएसएस का रिस्पॉन्स टाइम घटा, 6,000 से ज्यादा सीसीटीवी लगे

बजट 2027-28 की तैयारी तेज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि और ग्रामीण विकास विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डेढ़ घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, 3.2 और 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope