• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया

Defense Minister Rajnath Singh welcomed by Energy Minister Anil Vij at Ambala Air Force Station - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। देश के यशस्वी रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Defense Minister Rajnath Singh welcomed by Energy Minister Anil Vij at Ambala Air Force Station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: defense minister, rajnath singh, welcomed, energy minister, anil vij, ambala, air force station, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved