• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल विस्तार को सैन्य भूमि के लिए रक्षामंत्री से मिला आश्वासन : अनिल विज

Defence Minister has assured military land for the expansion of Ambala Cantonment Civil Hospital: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए चर्चा की और रक्षामंत्री ने इस बारे में साकारात्मक आश्वासन दिया। इसी संबंध में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उन्होंने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगती सैन्य भूमि लेने की बात की है।
उन्होंने बताया जब अम्बाला छावनी बसी थी उस समय यहां जनसंख्या लगभग 30-40 हजार थी और उसी हिसाब से उन्होंने अस्पताल की जगह छोड़ी थी, अब जनसंख्या लगभग तीन-चार लाख हो चुकी है जिस वजह से अस्पताल की जगह कम पड़ रही है।
विज ने कहा कि अब हम आगे सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन करना चाहते हैं, कुछ प्रोजेक्ट हमारे पास भी हुए जैसे पूर्व सीएम मनोहरलाल जी ने कैंसर अस्पताल के तीमारदारों के लिए धर्मशाला बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए दिए थे, ऐसे ही स्पाइन इंजरी सेंटर जोकि सारे हरियाणा में कही नहीं वो भी अम्बाला छावनी के लिए मंजूर हुआ है। मगर इसे लिए जगह नहीं है और इसके चारों ओर जब अम्बाला सदर बना वो छावनी बोर्ड से काटकर 5 फरवरी 1977 में बना था। बाकि जगह छावनी बोर्ड व सेना की है।
विज ने कहा कि अगर सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन करें तो सिर्फ सैन्य भूमि की बचती है जिसकी आवश्यकता है। सैन्य भूमि लेने की प्रक्रिया है और यह आसान काम नहीं, लंबी प्रक्रिया है। इस संबंध में कल राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई और उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है, पहले भी हमने केस बनाकर मूव किया है। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से कहेंगे कि पूरे दस्तावेजों के साथ सैन्य भूमि लेने की जो शर्ते होती है उनके साथ पत्राचार किया जाए। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में इस अस्पताल का विस्तार होना बहुत जरूरी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह नॉन इश्यू को इश्यू बना रहा है क्योंकि विपक्ष पिट चुका है। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास और काम करने वाले राजनीति ने इन्हें पछाड़ दिया है क्योंकि इनकी राजनीति झूठे नारे, वायदों, घोषाणाओं की थी। अब ये मतदाता सूचियों को लेकर बवाल मचा रहे हैं, उसी मतदाता सूची से हम जीते तो हम गलत हैं, उसी मतदाता सूची से राहुल गांधी गांधी व प्रियंका गांधी जीती तो वह ठीक है, मतदाता सूचियां गलत है।
उन्होंने कहा यदि मतदाता सूची गलत है तो विरोध कर रहे इन नेताओं को त्यागपत्र देना चाहिए जो ज्ञानेश् कुमार व चुनाव आयोग की बनाई मतदाता सूचियों पर जीते हैं और कह रहे हैं कि सूचियां गलत हैं तो उदाहरण पेश करो। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इन मतदाता सूचियों पर विपक्षी चुनाव जीते भी है और शोर भी मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Defence Minister has assured military land for the expansion of Ambala Cantonment Civil Hospital: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, haryana energy transport and labour minister, rajnath singh defence minister, ambala cantonment civil hospital expansion, defence ministry approval civil hospital, haryana healthcare infrastructure, ambala cantt development, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved