• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईकर्मा कार्यक्रम लागू करने का निर्णय, 21 कॉलेजों में प्रारंभिक बैच से होगी शुरूआत

decision to implement the Ikma program will be from the initial batch in 21 colleges of haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्वतंत्र रूप से काम करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ईकर्मा- कार्यक्रम’ लागू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के युवाओं में स्वरोजगार, उद्यमशीलता और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन देने के सरकार के विजन के अनुरूप, यह योजना 21 कॉलेजों में दो हजार युवाओं के प्रारंभिक बैच से शुरू की जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनेाहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि यह योजना शुरू करने के लिए उपलब्ध हार्डवेयर तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधाओं के आधार पर 21 कॉलेजों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत, इन कॉलेजों के आस-पास के क्षेत्रों में इच्छुक युवाओं को अपेक्षित कौशल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग अपने प्रधानाचार्यों के माध्यम से इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता करेगा।प्रवक्ता ने बताया कि संभावित बोलीदाताओं के लिए पात्रता शर्तों तथा दो हजार प्रशिक्षकों के लिए बजट को उद्योग विभाग के नॉलेज पार्टनर केपीएमजी के साथ परामर्श से अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के परिणामों को प्रशिक्षण पूरा होने के एक वर्ष के अंदर प्रशिक्षकों द्वारा अर्जित विदेशी मुद्रा के आधार पर आंका जाएगा। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सफल बोलीदाता अर्थात सेवा प्रदाता यह प्रतिबद्घता जताए कि एक वर्ष में प्रशिक्षण द्वारा अर्जित राशि दो हजार युवाओं के इस बैच के प्रशिक्षण पर सरकार द्वारा खर्च की गई राशि के समान या इससे अधिक हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-decision to implement the Ikma program will be from the initial batch in 21 colleges of haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: decision to implement the ikma program, start initial batch in 21 colleges, haryana latest news, हरियाणा सरकार, haryana goverment, ईकर्मा कार्यक्रम, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved