• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

Daughters Are Scaling New Heights on the Strength of Their Hard Work, Dedication, and Capability: Gaurav Gautam - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मेहनत, लगन तथा क्षमता के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां केवल शिक्षा, विज्ञान और प्रशासन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल जगत में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल आज बेटियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। खेल राज्य मंत्री रविवार को पलवल में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष की लड़कियों की मैराथन को हरी झंडी दिखाने उपरांत बोल रहे थे। इस मैराथन में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं सहित अन्य लड़कियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक और पूरे जोश के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच का भी निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और मोबाइल व अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा युवा पीढ़ी को इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

जीवन में खेल और फिटनेस को नियमित दिनचर्या का बनाएं हिस्सा : गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विशेषकर बेटियों का उत्साह देखकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि नियमित दौड़ और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में खेल और फिटनेस को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना करते हुए कहा कि बेटियां भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में आगे बढकऱ हरियाणा और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Daughters Are Scaling New Heights on the Strength of Their Hard Work, Dedication, and Capability: Gaurav Gautam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaurav gautam, haryana sports minister, girls marathon palwal, women empowerment, sports awareness campaign, cancer awareness marathon, haryana sports event, fitness and youth, girls participation sports, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved