चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के मार्गदर्शन में 13 देशों के 27 प्रशिक्षणर्थियों ने जहां प्रशासन के मुख्य सचिव, हरियाणा से भेंट की और पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय का दौरा किया, वहीं शिष्टमंडल ने हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा से भेंट की, जिन्होंने विदेशी मेहमानों तथा लोकसभा के अधिकारियों का पट्टा डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने शिष्टमंडल के सम्मान में हरियाणा निवास में दोपहर का भोज भी किया, जिसमें अध्यक्ष, हरियाणा विधान सभा भी सम्मिलित हुए। इस दौरान शिष्टमंडल को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसमें न केवल खेती, उद्योग और खेलों में अग्रणी भूमिका निभाई है, बल्कि विधायी क्षेत्र में भी अनेक नवाचार और मजबूत परम्पराएं स्थापित की हैं। यहीं नहीं हरियाणा विधान सभा ने अनेक बार चर्चाओं, कार्यशैली और जनहित के मुद्दों पर राष्ट्र स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आचार्य चाणक्य के शब्दों का उदाहरण पेश किए और यह भी कहा कि ये प्रतिभागी न केवल विधायी प्रारूपण के तकनीकी ज्ञान में निपुण हो रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विविधता और लोकतंत्र की जड़ों से भी रूबरू हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर लोक सभा के अधिकारी भी उपस्थित थे तथा कोर्स निदेशक डॉ. के.एन. चतुर्वेदी, ग्रुप लीडर अलेजेन्ड्रो निकोलस ने भी संबोधित किया। पंजाब एवं हरियाणा होईकोर्ट के दौरे के समय प्रतिनिधि मंडल का मार्गदर्शन रजिस्ट्रार रूल्स अरुण अग्रवाल, ओएसडी स्मृति धीर और ज्वाइंट रजिस्ट्रार कृष्ण खुराना ने किया।
जब जलजले से तुर्की बन गया था खंडहर तब भारत ने बढ़ाया था मदद का हाथ, अब एहसान नहीं मानने वाले को ऐसे जनता देगी आर्थिक चोट
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, डिफेंस शेयरों में हुई खरीदारी
हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope