चण्डीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के साथ आज सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।
विज ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ड्यूटी के दौरान मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा चालक-परिचालकों के साथ झगड़ा एवं मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर ’’प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।’’ यदि चालक या परिचालक के साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो वे इसकी सूचना अपने संबंधित नोडल अधिकारी को देंगे। इसके बाद ऐसे मामलों को संबंधित प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निपटाया जाएगा।
विज चण्डीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार, राज्य परिवहन के निदेशक धीरेन्द्र खटगड़ा, वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव हितेश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
’’80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति’’- विज
विज ने कहा कि हमारे यहां बैठक होने के साथ ही मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि ओवरटाइम, बोनस आदि मांगों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ’’आज की बैठक में लगभग 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बनी है।’’ परिचालकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग के संबंध में निर्णय लिया गया कि पड़ोसी राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर मामला सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, लिपिकों की तर्ज पर परिचालकों को तीन वेतन वृद्धियां देने के संबंध में भी मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। पदोन्नति के अवसरों के संबंध में विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होना आवश्यक है।
700 परिचालकों की जल्द होगी भर्ती, 2072 नियमित पदों के लिए प्रक्रिया शुरू- विज
चालक एवं परिचालक के रिक्त पदों पर नई भर्ती की मांग के संबंध में विज ने कहा कि ’’जल्द ही 700 परिचालकों के पद भरे जाएंगे।’’ वहीं, ’’2072 नियमित परिचालकों की नियुक्ति’’ के लिए प्रस्ताव हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने हेतु मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए मामला भेजा गया है। इसके अलावा, विज ने अधिकारियों को जल्द से जल्द ’’700 परिचालकों की पदोन्नति’’ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चालकों को हैवी पे ग्रेड देने तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करने से संबंधित मामलों का पुनः अध्ययन कर उन्हें सरकार एवं वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
बैठक में चालक, परिचालक, उप-निरीक्षक, निरीक्षक एवं कर्मशाला कर्मचारियों को पूर्व की भांति अर्जित अवकाश देने की मांग पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, वर्ष 2018 में कर्मशाला में भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने के मामले पर पुनः विचार-विमर्श कर इसे वित्त विभाग एवं सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार, कर्मचारियों को पूर्व की भांति कैलेंडर हॉलिडे देने, एचकेआरएन के तहत नियुक्त परिचालकों एवं हेल्परों तथा पार्ट-2 के तहत लगे हेल्परों को नियमित करने के संबंध में भी विज ने संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
’हरियाणा रोडवेज की समय-सारिणी में जल्द होगा बदलाव’ - विज
विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’हरियाणा रोडवेज की बसों की समय-सारिणी में जल्द बदलाव किया जाए और कोई भी निजी बस हरियाणा रोडवेज की बस से कुछ समय पहले न चले।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और उन्हें परिवहन बेड़े में शामिल करने के संबंध में भी चर्चा की गई है तथा अधिकारियों को इस दिशा में आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में अधीक्षक के पद के लिए अनुभव की अवधि को ’’12 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष’’ करने, सहायकों के पदों की संख्या बढ़ाकर लिपिकों की पदोन्नति करने तथा अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन मांगों से संबंधित मामले रेशनलाइजेशन कमीशन को भेजे जाएंगे।
चालकों एवं परिचालकों को आठ घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम देने के संबंध में सहमति बनी। परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद नियमानुसार ओवरटाइम दिया जाए।’’ इसी प्रकार, कर्मचारियों की पोस्टिंग आदि का भी रेशनलाइजेशन किया जाएगा।
’रात्रि ठहराव, बोनस और अन्य मांगों पर भी हुई चर्चा’ - विज
विज ने बताया कि चालक एवं परिचालकों को रात्रि ठहराव देने तथा 25 दिन के भुगतान से संबंधित शक्तियां संबंधित महाप्रबंधकों को देने का मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर ’’एक माह के वेतन के बराबर बोनस’’ देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा। बैठक में एक्स-ग्रेशिया नीति, जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एचआरईसी आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
’वर्दी एवं जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी’ - विज
बैठक में वर्दी भत्ता, जूता भत्ता एवं धुलाई भत्ता देने की मांग पर भी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्दी भत्ते के तहत ’’गर्मी की वर्दी के लिए 1,350 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा सर्दी की वर्दी के लिए 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,780 रुपये’’ करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसी प्रकार, ’’जूता भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,600 रुपये’’ करने का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और मामला अब वित्त विभाग के पास है।
बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से राज्य प्रधान अशोक खोखर, राज्य महासचिव सुनील शर्मा, राज्य प्रधान पवन साहरण, चंद्र सोलंकी, कर्मवीर नरवाल, निशान सिंह, दिनेश, नीरज शर्मा, विजय, अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
अंकिता भंडारी केस : इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में रिहा, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का कर रहे विरोध

भारत और रूस ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

सौरव दास और आशुतोष की न्यायिक हिरासत पर भड़के दिपके, बोले- देश में तिरंगा लहराना अपराध है क्या?
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope