• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महम में NH-152D को कलानौर - बेरी - झज्जर - बादली होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेंः दीपेंद्र हुड्डा

Connect NH-152D at Meham to the Dwarka Expressway via Kalanaur - Beri - Jhajjar - Badli: Deepender Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली–एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के लाखों यात्रियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर महम में NH-152D को कलानौर - बेरी - झज्जर - बादली होते हुए अर्बन एक्सटेंशन रोड (द्वारका एक्सप्रेसवे) से जोड़ने वाली कट रोड या स्लिप रोड बनवाने की मांग करते हुए त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया, ताकि लोगों को निर्बाध आवागमन मिल सके। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को पत्र लिखकर इसपर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने पत्र में कहा कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान के अनेक हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से दिल्ली, गुरुग्राम और IGI एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भारी जाम, लंबा चक्कर और समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे बनने के बावजूद NH-152D से UER-II की सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण मौजूदा मार्ग का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है। NH-9, रोहतक रोड की तरह पहले से ही दबाव में चल रहे रास्तों पर यातायात बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रस्तावित कट रोड से न केवल यात्रा समय में भारी कमी आएगी, बल्कि यह हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए एक रणनीतिक अंतरराज्यीय कॉरिडोर के रूप में काम करेगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देगा।
सांसद हुड्डा ने कहा कि रोहतक, बहादुरगढ़, झज्जर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगातार इस बात की शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें बढ़ा हुआ यात्रा समय, वाहनों को नुकसान, ईंधन की बर्बादी और दुर्घटनाओं की घटनाएं शामिल हैं। यह स्थिति न केवल आम जनता के लिए कष्टदायक है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार जल्द इसकी व्यवहार्यता अध्ययन कराकर आवश्यक बजट देगी ताकि हरियाणा, दिल्ली–एनसीआर के लाखों यात्रियों को स्थायी राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Connect NH-152D at Meham to the Dwarka Expressway via Kalanaur - Beri - Jhajjar - Badli: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepender singh hooda, nitin gadkari nhai, nh-152d trans-haryana expressway, dwarka expressway connectivity, meham-kalanaur-beri-jhajjar-badli slip road, urban extension road uer, haryana infrastructure development, delhi-ncr connectivity, road transport ministry, inter-state seamless travel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved