• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रदेश की 10 लोकसभा व 80 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस हासिल करेगी बड़ी जीत - डॉ. अशोक तंवर

चंडीगढ़। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा से 10 में से 10 सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसके अलावा प्रदेश की 80 सीटों पर इस बार कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करेंगे। यह दावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने अपनी साइकिल यात्रा के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिस तरह से कल रोहतक में जनसैलाब उनकी साइकिल यात्रा के समर्थन में उतरा है उससे स्पष्ट हो गया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की ही होगी।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के भाजपा मंत्रियों की गाडियां रोजाना हजारों किलोमीटर का सफर कर रही हैं। लेकिन धरातल पर विकास कार्य कोई देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, विकास आदि की प्रदेश में बेहद खराब हालत है। भाजपा सरकार के चार वर्षों के शासनकाल में सब कुछ पटरी से उतर गया है तथा प्रदेश सामाजिक व आर्थिक मामलों में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता आने पर हरियाणा को देश का नं. 1 राज्य का रूतबा दोबारा दिलवाया जायेगा।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महिलाओं की असुरक्षा के मामले अपने उच्चतम स्तर पर हैं। आज देश व प्रदेश में हरियाणा की छवि महिलाओं के खिलाफ गढ़ी जा चुकी है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि अगर देश को साम्प्रदायिक ताकतों से बचाना है तथा देश को एक सूत्र में पिरोना है तो उसके लिए यह जरूरी है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ लोकसभा में पहुंचे। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकत्र्ता प्रदेश की जनता के बीच जायें तथा उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी न सरकार की सुनते हैं और न ही जनता की। यह सरकार की कमजोरी है कि वो अधिकारियों पर नकेल नहीं कस सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की पार्टी है तथा हम जातिवाद की राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तथा लोकसभा व विधानसभा की लगभग सभी सीटें जीतकर भारी बहुमत से सत्ता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा तथा देश व प्रदेश को बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will win 10 Lok Sabha and 80 Assembly seats in the state - Dr. Ashok Tanwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr ashok tanwar, haryana cognress, lok sabha elections for the upcoming 2019, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved