• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई, पेपर लीक, बिजली-पानी, कानून व्यवस्था के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी कांग्रेस : भूपेंद्र हुड्डा

Congress to Vigorously Raise Issues of Inflation, Paper Leaks, Power & Water Supply, and Law & Order: Bhupender Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी विधायकों ने स्व. भजनलाल को याद किया और उन्हें नमन किया। बैठक में जनहित के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। महंगाई की मार, पेट्रोल, डीजल और LPG की लगातार बढ़ती कीमतें, SIR, बैंक घोटाला, पेपर लीक, NEET परीक्षा, परीक्षा रद्द, भर्ती कैंसिल, CBSE पेपर चेकिंग, कानून व्यवस्था का बिगड़ता हाल, बिजली-पानी की किल्लत समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन का सुझाव दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक SIR में सभी विधायक, जिला स्तर के नेता और बीएलए पूरी ताकत के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं। वो किसी भी तरह की गड़बड़ी के विरुद्ध अलर्ट रहें। सभी कांग्रेसजन सुनिश्चित करें कि कोई भी वैलिड वोट कटने ना पाए और गलत वोट बनने ना पाए।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव आयोग में धांधली के विरुद्ध पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। साथ ही विधानसभा के बाहर सांकेतिक सदन चलाने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दे दिया गया है। इसके बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 15 जुलाई के बाद पुनः कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान जनता के समस्त मुद्दों को लेकर कांग्रेस “जन-जन तक” पहुंचेंगी। क्योंकि आज हर वर्ग इस सरकार की नीतियों और कारगुजारियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress to Vigorously Raise Issues of Inflation, Paper Leaks, Power & Water Supply, and Law & Order: Bhupender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupinder singh hooda statement, haryana congress meeting, inflation issues india, neet exam controversy, law and order haryana, opposition strategy india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved