• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

Congress increased sugarcane prices by 165 percent, while the BJP managed an increase of only 39 percent: Bhupinder Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी सरकार द्वारा गन्ने के रेट में मात्र 15 रुपये की बढ़ोत्तरी करना, किसानों के साथ भद्दा मजाक है। गन्ने की कीमत में सरकार ने मात्र 3% वृद्धि की है। जबकि महंगाई की दर दहाई का आंकड़ा छूने वाली है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंकड़ों के साथ सरकार को आईना दिखाते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े 9 साल (2005 से 2014) में गन्ने के रेट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई। उस समय गन्ने का रेट ₹117 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹310 प्रति क्विंटल कर दिया गया था। यानी कुल ₹193 की बढ़ोतरी हुई यानी 165 प्रतिशत। इस दौरान औसतन हर साल करीब 18.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं, भाजपा सरकार के 12 सालों में गन्ने के रेट में सिर्फ ₹120 की बढ़ोतरी हुई। इसे ₹310 से बढ़ाकर ₹430 प्रति क्विंटल किया गया, जो कुल मात्र 39 प्रतिशत की वृद्धि है। इस अवधि में औसतन हर साल सिर्फ करीब 3.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानी कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले 6 गुणा ज्यादा बढ़ोत्तरी की।
यानी किसानों को उचित कीमत देने व उसकी बढ़ोत्तरी के मामले में बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती।
हुड्डा ने कहा कि कुछ ही दिन पहले बीजेपी ने गेहूं उत्पादक किसानों के साथ भी क्रूर मजाक किया था। गेहूं के एमएसपी में मात्र ₹25 की बढोत्तरी की गई थी। यानी मात्र 25 पैसे प्रति किलो। बकि बीजेपी सरकार के दौरान हर साल महंगाई बेतहाशा गति से बढ़ती जा रही है। आज पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। खेती के उपकरणों से लेकर खाद, बीज, दवाई और मजदूर तक इतनी महंगी हो गई है कि किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं।
उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान 2006-2007 में गेहूं के रेट को ₹600 रुपये से बढ़ाकर सीधे ₹850 रुपये कर दिया गया था। यानी एक साथ ₹250 रुपये बढ़ाये गए थे। इतना ही नहीं 100 रुपये का अलग से बोनस भी दिया गया था।
कांग्रेस के साथ तुलना की जाए तो हमारे कार्यकाल में फसलों के रेट में हर साल औसतन 14-15% की बढ़ोत्तरी होती थी। जबकि बीजेपी के कार्यकाल में यह घटकर मात्र 5% रह गई है। यानी कांग्रेस एमएसपी में बीजेपी के मुकाबले 3 गुना ज्यादा बढ़ोत्तरी करती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress increased sugarcane prices by 165 percent, while the BJP managed an increase of only 39 percent: Bhupinder Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupinder singh hooda, haryana politics, sugarcane price, sugarcane farmers, msp, congress, bjp government, farmers issues, wheat msp, haryana news, agriculture policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved