• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में 19 जून से कांग्रेस का घर-घर अभियान होगा शुरू

congress home-based campaign will start in Haryana from June 19 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार को हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल बताया है और कहा है कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे इस सरकार ने कष्ट में न डाला हो। उन्होंने कहा कि 19 जून से जिस दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है, साल भर के लिए ‘कांग्रेस घर-घर’ अभियान चलाया जायेगा। एक प्रेस वार्ता में तंवर ने कहा कि इस अभियान के दौरन झूठ चंद्र मोदी और घोषणा लाल खट्टर सरकार के गत चार वर्षेां के कार्यकाल में देश में बढ़े जातिवाद, साम्प्रदायिकवाद, बेरोजगारी, मंगाई, भ्रष्टाचार आदि को उजागर किया जायेगा। पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध पोल-खोल मुहिम चलाई जायेगी इसका केन्द्र बिन्दु खट्टर सरकार की सभी क्षेत्रों में विफलताओं और जन-विरोधी नीतियों को लोगों के सामने लाना होगा।
इस अवसर पर उनके साथ आई.ए.एस. (सेवानिवृत) प्रदीप कासनी भी मौजूद थे। डॉ. तंवर ने इस अवसर पर ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की घोषणा भी की। यह यात्रा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी और किलोई-सांपला से शुरू होकर कलानौर (रोहतक) में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सांपला और कलानौर में दो रैलियां का आयोजन भी किया जायेगा।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ भेंट में वह (कासनी) बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयत्न होगा कि प्रशासनिक तौर पर अपने अनुभव कांग्रेस पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने कहा कि हम उन शक्तियों के विरूद्ध एक होकर लड़ेंगे जो हमारे संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने में लगी हुई हैं। कासनी ने कहा कि उन्हें देश में दो वर्ग दिखाई दे रहे हैं एक का नेतृत्व मोदी और दूसरे का राहुल गांधी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-congress home-based campaign will start in Haryana from June 19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president of haryana pradesh congress committee and former mp dr ashok tanwar, former ias officer pradeep kasani, haryana news, haryana congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved