• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान का हमेशा अपमान किया : लाल सिंह आर्य

Congress has always insulted the ideas of Dr. Ambedkar and the Constitution made by him: Lal Singh Arya - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य गुरुग्राम में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान का अपमान करने वाली पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा और व्यक्ति की स्वतंत्रता को बंधक बनाया। उन्होंने कहा कि संविधान की हत्यारी कांग्रेस ने 72 बार चुनी हुई सरकारों को गिराने का पाप भी किया है। आर्य बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में सिद्धि से समृद्धि तक कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तब से घोटालों का अँधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। एसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भाजपा कार्यालय में पौधा रोपण कर कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यशाला में विश्व पर्यावरण दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। कार्यशाला में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, मेयर राजरानी मल्होत्रा, हरविन्द्र कोहली, शैलेन्द्र पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा अपने अभियानों में रचनात्मक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। उन्होंने कहा कि 21 जून को मंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस सभी शक्ति केंद्रों पर मनाया जाएगा। 23 जून से 6 जुलाई तक चौपालें और मोहल्ला बैठकें होंगी जिनमें सेवा कार्य के किए जाएंगे और साथ ही पौधारोपण के कार्य भी होंगे। 25 जून को भाजपा संविधान हत्या दिवस जिला स्तर पर मनाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता मौजूद रहे।
लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस वोटों की लालची पार्टी है। वोट लेने के लिए कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का इस्तेमाल किया। गरीब लोगों के विकास के लिए लिए कांग्रेस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे हुए हैं। इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ गरीबों को सीधा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, हर घर नल से जल और उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिए जिससे गरीब लोगों का जीवन सरल बना है।
एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय सरकारी योजनाओं का लाभ बिचौलिए खा जाते थे, यह खुद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था दी। अब गरीबों का हक गरीबों को मिल रहा है। सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसान को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने दो गुणा एमएसपी बढ़ाई है।
आर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने पहलगाम घटना का 15 दिन में बदला लिया। मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों को माटी में मिलाया और पाकिस्तान के एयर बसों को ध्वस्त कर दिया। पूरी दुनिया को भारत ने संदेश दे दिया है कि भारत अब आतंकवाद को बर्दास्त नहीं करेगा। आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has always insulted the ideas of Dr. Ambedkar and the Constitution made by him: Lal Singh Arya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, sc morcha, national president lal singh arya, gurugram, congress, baba saheb ambedkar, former prime minister indira gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved