चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के तहत काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री हरियाणा में तीन रैली करेंगे। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश चुनावी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में इस बार भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के समक्ष मोदी सरकार 3.0 के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के अंदर भारत की साख बढ़ी और मोदी ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर के सामने आए हैं। बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारी विद्रोह के दौर से गुजर रही है, जबकि भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव के मैदान में है। पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, अशोक छाबड़ा, संदीप आजाद, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया और रोहतक जिला मीडिया प्रमुख सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर हरियाणा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली 26 सितंबर को सोनीपत में होगी। सोनीपत रैली का संयोजक मैं खुद रहूंगा। इसके अलावा हिसार में नरेंद्र मोदी की रैली होगी और इस रैली के संयोजक कुलदीप बिश्नोई होंगे। प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को पलवल में रैली करेंगे और इसके संयोजक कृष्णपाल गुर्जर होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन तो है ही, साथ ही आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीसरे कायकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में ही 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई। 3 लाख करोड़ की सड़क, रेलवे की परियोजनाएं शुरू की, इन 100 दिनों में 11 लाख नई लखपति दीदी बनाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्री बड़ौली ने कहा कि बीते 100 दिनों में प्रधानमंत्री ने देशहित के लिए जितनी परियोजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा की है, उतना कार्य कांग्रेस सरकार अपने दशकों के शासन में भी नहीं कर पाई थी। इन परियोजनाओं में देश के सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के साथ-साथ समाज के अन्य सभी वर्गों को समान रूप से लाभान्वित करने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं निर्धारित की गई।
कांग्रेस में सीएम कौन होगा पता ही नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस के टिकट वितरण में देखने को मिल रहा है। अपने कार्यकर्ताओं को ही कांग्रेस ने लूटा। राहुल गांधी की बात करें तो उनके आरक्षण खत्म करने की मानसिकता सबके सामने आ गई है। कांग्रेस रोज सपना लेकर सोती है कि हरियाणा में सरकार बनाएगी, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। अब तक तो कांग्रेस को यही नहीं पता कि हरियाणा में उनका सीएम कौन होगा। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस में विद्रोह और गुटबाजी है, कांग्रेसी कुमारी सैलजा का अपमान कर रहे हैं। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आए तो जनता उन्हें भी जवाब देगी।
केंद्रीय स्तर के नेता आएंगे हरियाणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेता हरियाणा में आएंगे। अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित केंद्रीय नेता हरियाणा में आएंगे। मोहन लाल बड़ौली ने विकास कार्य भी गिनवाए। बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में हर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार किया। जहां 50 बैड का अस्पताल था वहां 100 बैड का बनवाया, जहां 200 बैड का था वहां 300 बैड का अस्पताल बनवाया। इसके अलावा हर 20 किलामीटर के दायरे में कॉलेज खोले। गांवों में 18 से 23 घंटे बिजली दी। हर घर में नल से पानी पहुंचाया। सड़कों के मामले में आज हरियाणा देश में नबर वन है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में करीब 86 हजार नौकरियां दी जबकि भाजपा ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को नौकरी दी। एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया।
युवाओं के विकास पर दिया गया ध्यान
भाज प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि देश के अन्नदाता किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी कर दी गई, जिसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए। मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए तो वहीं आय कर में भी राहत दी गई। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की गई, साथ ही 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर और एकमुश्त सहायता राशि की व्यवस्था की गई।
महिलाओं, दलितों और आदिवासियों का किया उत्थान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि केंद्र सरकार की महिला आधारित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर आजीविका, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए। बड़ोली ने कहा कि सरकार के द्वारा दलितों और आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान चलाया गया जिससे 63,000 जनजातीय गांवों का विकास किया जाएगा और 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। एकलव्य योजना के तहत 110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं।
पीएम मोदी ने विश्व में बढ़ाई भारत की साख
मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि इन पिछले 10 सालों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 को हटाने से लेकर श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे निर्णय प्रधानमंत्री के मजबूत इरादों का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी कार्यकाल के प्रभाव ने भारत को विश्वभर में सबसे महत्वपूर्ण देशों के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
पितृपक्ष 2026 कब से शुरू होगा? जानिए पूरी श्राद्ध तिथियां और धार्मिक मान्यताएं
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
10 सितंबर का पंचांग: सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापार बढ़ाने और 2030 आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर चर्चा हुई: पीएम मोदी

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope