• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस हिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

Congress committed to empowerment of women - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ में "नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। यह कार्यक्रम भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अलका लांबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमे चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की भी विशेष रूप सें मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनके अलावा अच्छेलाल महासचिव चंडीगढ़ कांग्रेस, चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुमन लता वैद, ममता राणा, माया देवी, उर्वशी, मीना दुग्गल, कविता, रेणु चौधरी, गीता, पम्मी देवी, अमरजीत, ललिता, संगीता आदि मौजूद थे।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्षा नंदिता हुडा ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य हाल ही में महिला कांग्रेस से जुड़ी सभी महिलाओं का सम्मान और आभार व्यक्त करना तथा आधी आबादी को उनके हकों और हितों के बारे में जागरूक करना था। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि महिला सशक्तिकरण के लिए ज़रूरी है कि महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़े । समाज की हर इकाई को इसके लिए प्रतिबद्ध होकर एक ऐसा वातावरण बनाना होगा जिसमें महिलाओं के साथ भेदभाव ना हो ।और इसके लिए हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा की संविधान में दिए गए अधिकार सशक्त तरीके से लागू हों ताकि महिलाओं को इन अधिकारों का पूरा लाभ मिले।

आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्षा अलका लांबा ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी निरंतर कोशिशों को जारी रखते हुए, एक समावेशी और समान अवसरों वाला वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के साथ अन्याय ना हो इसलिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सभी बहनों की एक बुलंद आवाज़ बनकर हमेशा उनके हक़ और अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है क्योंकि कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है कि जब तक महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक समाज का विकास अधूरा है। कार्यक्रम में सभी महिला प्रतिभागियों को सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए कहा गया और इस अवसर पर सभी महिलाओं को एक सदस्यता किट भी वितरित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress committed to empowerment of women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, all india mahila congress, nari nyay member honor ceremony, indian women congress president, alka lamba, chandigarh congress president harmohinder singh lucky, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved