• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निकाय चुनावों की रणनीति पर कांग्रेस का मंथन, पंचकुला–अंबाला–सोनीपत में हुईं बैठकें

Congress Brainstorms on Municipal Election Strategy; Meetings Held in Panchkula, Ambala, and Sonipat - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। आगामी नगर निगम एवं निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह गंभीर और सक्रिय नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों, रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर पंचकुला, अंबाला व सोनीपत में विस्तृत समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। बैठकों में कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे, विधायक चंद्रमोहन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि सहित तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान निकाय चुनावों की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, संभावित उम्मीदवारों के चयन और नगर निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह निकाय चुनाव पूरे दमखम, मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी और जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, जनसरोकार, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जीत की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं तथा सभी आवेदनों पर गहन और निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही और मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने दोहराया कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और संगठन के सिद्धांतों पर आधारित होगी, ताकि जनता के भरोसे पर खरा उतरने वाले प्रतिनिधि चुने जा सकें। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के दमन चक्र से त्रस्त हो चुकी है।माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, इन तीनों निकाय चुनाव में जीत कांग्रेस की रचनात्मक विचारधारा की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Brainstorms on Municipal Election Strategy; Meetings Held in Panchkula, Ambala, and Sonipat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana congress, municipal elections haryana, rao narendra singh, congress review meeting, panchkula ambala sonipat, urban local body elections, congress strategy, bjp opposition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved