चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम सेक्टर-50 स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ मंदिर, गौशाला और समाधि स्थल समेत अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र और सनातन आस्था के प्रति असंवेदनशीलता का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा मंदिरों और धर्म के नाम पर राजनीति करती है, उसी के शासन में प्राचीन धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इससे भाजपा की धर्म के नाम पर राजनीति करने की असलियत जनता के सामने आ गई है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ जी का प्राचीन मंदिर, गौशाला और समाधि स्थल वर्षों से लोगों की आस्था के केंद्र रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और संत समाज के अनुसार, यह भूमि दशकों पहले गांव की पंचायत द्वारा बाबा बालकनाथ आश्रम और पूजा-पाठ के लिए दी गई थी। यहां लंबे समय से पूजा-अर्चना के साथ गौसेवा भी होती रही है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 16 घंटे तक कार्रवाई कर शिव मंदिर को छोड़कर पांच अन्य मंदिरों, गौशाला और समाधि स्थल को ध्वस्त किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में स्थापित मूर्तियों को रातों-रात हटाना और गौशाला में मौजूद करीब 35 गायों को दूसरी जगह स्थानांतरित करना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। सरकार को बताना चाहिए कि यदि इन धार्मिक स्थलों को लेकर कोई कानूनी या प्रशासनिक विवाद था, तो उसका समाधान बातचीत और सम्मानजनक तरीके से क्यों नहीं निकाला गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की ओर से इसे सरकारी जमीन बताते हुए नोटिस दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वर्षों पुराने धार्मिक और आस्था के केंद्रों के साथ भी सरकार का रवैया इतना ही कठोर रहेगा? ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कहीं इस कार्रवाई से बड़े बिल्डरों या भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का रास्ता तो नहीं बनाया जा रहा।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में धार्मिक स्थलों को लेकर भाजपा सरकारों के शासन में लगातार गंभीर सवाल उठते रहे हैं। अयोध्या श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के आरोप हों, केदारनाथ धाम में सोने की परत को लेकर उठे सवाल हों या महाकाल धाम से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप हों, भाजपा सरकार द्वारा किसी भी मामले में ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
राव नरेंद्र सिंह ने अब गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा अंबाजी, द्वारका जी और सोमनाथ जी जैसे पवित्र तीर्थस्थलों से जुड़े सरकारी सर्किट हाउसों को निजी हाथों में सौंपने जैसे धर्म विरोधी निर्णय भी भाजपा सरकार के निकम्मेपन और जनभावनाओं की अनदेखी का सबूत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्म यदि वास्तव में आस्था का विषय है तो धार्मिक स्थलों की गरिमा, पारदर्शिता और संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ और निजी कारोबार।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस धर्म को राजनीति का हथियार नहीं मानती। कांग्रेस सभी धर्मों, आस्थाओं और धार्मिक स्थलों का सम्मान करती है तथा देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है—एक तरफ मंदिरों के नाम पर वोट मांगे जाते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं आस्था के केंद्रों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि झाड़सा मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झाड़सा के ग्रामीणों और संत समाज के साथ मजबूती से खड़ी है और धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को किया रिहा, जंतर-मंतर पर जाते समय किया था डिटेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope