चंडीगढ़। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता राहुल गांधी जनता के भरोसे से उतर चुके हैं। विज आज मीडिया कर्मियों को कर्नाटक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पेंशन एवं 200 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अच्छी तरह पता है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही हैं, तो अब लोगों को झूठे प्रलोभन देेने के लिए इस प्रकार की ये बातें करते हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि लेकिन अब जनता सजग हो चुकी है, जनता इन लोगों की बातों में नहीं आती। ये (कांग्रेसजन) जानते हैं कि पूर्व में भी जो-जो चुनाव हुए हैं। वहां पर जो-जो इन्होंने बातें कहीं हैं, लोगों ने इन पर भरोसा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि ये (कांग्रेस) जनता के भरोसे से उतर चुकी पार्टी है और जनता के भरोसे से उतर चुका नेता राहुल गांधी है।
विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अब जनता विश्वास करती है और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है। क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है, जिसने जो कहा, करके दिखाया, देश की सभी जनता उन पर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) विश्वास करती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के ब्यान कि भाजपा के नेता बुद्धिहीन हो गए हैं, के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दुनियाभर के जितने पागल है, उनकी पहली निशानी है कि वो दूसरे लोगों को पागल समझते हैं, यहीं उनकी निशानी होती हैं।
नड्डा करेंगे राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक, विधान सभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
केजरीवाल के खिलाफ नहीं है जांच : सीबीआई
G20 के दौरान बाइडेन की मेजबानी के लिए ब्लिंकन ने जयशंकर को दिया धन्यवाद
Daily Horoscope