चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अलग-अलग क्षेत्रों में हरियाणा व पंजाब सरकार से संबंधित तथ्यों और आंकड़ों की तुलना करते हुए पंजाब सरकार को फेल सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात तो आज पश्चिम बंगाल से भी बुरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हरियाणा निवास में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में लाभ राशि के सीधे हस्तांतरण उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासनकाल में आम जनता पर अत्याचार होता था, लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया जाता था और पुलिस में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। कुछ ऐसे ही हालात आज पंजाब में हो गए हैं। पंजाब में नशा और कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर है। हाल ही में पंजाब में हुए बम ब्लास्ट के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है जबकि वहां के डीजीपी के अनुसार इसके तार आईएसआई से जुड़े हो सकते हैं। पंजाब सरकार नशे व माइनिंग को नियंत्रित करने का झूठा दिखावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग हो गए थे, लेकिन वर्तमान पंजाब सरकार तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गई है। आज पंजाब के लोग इलाज के लिए तड़प रहे हैं, आम आदमी प्रताड़ित हो रहा है। पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां भी वही योजनाएं लागू की जाएंगी जो हरियाणा में लागू की गई हैं। उनके पंजाब दौरों पर विपक्ष द्वारा उठाई जा रही आपत्ति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से अपने कार्यक्रमों में बुलाते हैं तो इससे विपक्ष के पेट में दर्द क्यों होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने 55 साल के शासन के दौरान कांग्रेस ने देश को कमजोर, आम आदमी को परेशान और भ्रष्टाचार के सहारे अपने आप को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस के पास न नीति है न काम करने की नीयत है और जब जनता इन्हें सिंहासन से उतारती है तो ये कहते हैं कि वोट चोरी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हमारी सरकार को घुसपैठियों की सरकार कहते हुए जरा भी शर्म नहीं आती है जबकि सच्चाई यह है कि देश में जितने भी घुसपैठिए आए हैं वह सब कांग्रेस सरकार के समय आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच व रणनीति से घुसपैठियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया है और भारत को विश्व के एक मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है। राहुल गांधी सरेआम संविधान का अपमान करने से भी नहीं चूकते हैं। कांग्रेस और आम आदमी सहित इंडिया गठबंधन के नेता रात को इकट्ठे बैठकर योजना बनाते हैं और दिन में मोदी जी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान के गत विधानसभा चुनावों में हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए पैसा खर्च करके डमी उम्मीदवार खड़े किए, लेकिन जनता ने इंडिया गठबंधन को असली आइना दिखा दिया। इन विपक्षी दलों का यही हाल अब पंजाब में भी होने वाला है। इंडिया गठबंधन के नेता लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते और हार जाने के बावजूद कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा काफी पहले की गई घोषणा के बावजूद आज तक वहां महिलाओं को आर्थिक लाभ नहीं दिया गया। हरियाणा के वर्तमान बजट में महिलाओं के लिए 6500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करने के बाद पंजाब सरकार ने लोकदिखावा करते हुए आनन-फानन में विधानसभा में महिलाओं के लिए घोषणा कर दी जबकि अभी तक एक महिला को भी लाभ नहीं मिला है। इस मामले में पंजाब सरकार सिर पर आए चुनाव को देखकर केवल राजनीति कर रही है। इसके विपरीत हरियाणा में महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2100 रुपये दिए जा रहे हैं जिसकी 7वीं किश्त आज महिलाओं के खातों में भिजवा दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने न केवल इस बार के बजट में इस योजना की राशि को 5000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6500 करोड़ कर दिया है बल्कि पात्र परिवार की सालाना आय की शर्त को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करके और अधिक महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाना सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष महिलाओं को गुमराह करने के लिए यह दुष्प्रचार कर रहा है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया जाएगा, लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अन्य योजनाओं का लाभ पूर्व की भांति ही मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महिलाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि बची हुई पात्र महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किसानों से 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है और इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 48 घंटों के भीतर किया जाता है। दूसरी तरफ पंजाब का किसान आज अपना आलू सड़कों पर फैंकने पर मजबूर है, वहां के किसान अपने बाजरे की फसल 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विटल के भाव पर बेचने को विवश हैं जबकि हरियाणा में आलू-गोभी व बाजरे सहित न केवल 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है बल्कि फलों व सब्जियों को भी भावांतर भरपाई योजना के तहत एक निर्धारित मूल्य किसानों को देना सुनिश्चित किया जा रहा है। मैंने एक बार स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री को कहा था कि आपको भी अपने किसानों के हित में सभी 24 फसलें एमएसपी पर खरीदनी चाहिए। आज हरियाणा सरकार प्रदेश केलोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से पारदर्शी, सरलता व जवाबदेही के साथ दे रही है। इसी कड़ी में आज से हरियाणा के किसानों को फसल बेचने पर मिलने वाला जे-फार्म भी उनके मोबाइल एप पर मिलने लगा है, इसके लिए अब उन्हें आढ़तियों के पास जाने की जरूरत नहीं है। इसी प्रकार भवनों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया को भी आज से ऑनलाइन, पेपरलैस व फेसलैस करते हुए इसके लिए ‘हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अपू्रवल सिस्टम’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे पोर्टल सिस्टम की आलोचना करते हुए अपनी सरकार आने पर इसे हटाने की बात करता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि विपक्ष भ्रष्टाचार का समर्थन करता है, क्योंकि पोर्टल के माध्यम से आमजन को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है और जनता भी इससे खुश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का किसान आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, क्योंकि उसके हाथ कुछ नहीं लगा है जबकि हरियाणा सरकार द्वारा अपने 3.70 लाख से अधिक किसानों को खरीफ-2025 फसल के नुकसान पर 486 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। वर्तमान सरकार ने अपने साढ़े 11 साल के कार्यकाल में किसानों को 16530 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है जबकि कांग्रेस सरकार ने दस सालों में केवल 1138 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया था।
पंजाब के आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सभी सांसदों ने नारी सम्मान की बात कही थी और केंद्र सरकार द्वारा संसद में रखे गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन की बात कही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान यह नहीं चाहते थे कि नारी के सम्मान का अधिनियम पारित हो। आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने अपनी आत्मा की आवाज पर अपनी पार्टी छोड़कर केजरीवाल से मुक्ति पाई है। इससे पहले ‘आप’ के अन्य कई बड़े नेताओं ने भी पार्टी से भागकर अपनी जान बचाई है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के विधायक भी ‘आप’ में घुटन महसूस कर रहे हैं और पार्टी से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।
मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति खरबंदा ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, पांचवें दिन के नवरात्रि उत्सव को बनाया खास
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
फिल्म 'नई नवेली' से पहले राम दरबार पहुंचीं यामी गौतम, अयोध्या में टेका माथा
तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बगलामुखी-धूमावती के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
जिस हेमा मालिनी पर फिदा है पूरा बॉलीवुड, कभी उन्हें निर्देशक ने फिल्म से कर दिया था बाहर
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
जेलर 2 की धांसू शुरुआत, पहले हाफ को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, रजनीकांत के स्वैग ने जीता दिल
अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित - पीएम मोदी

अंकिता भंडारी मामले में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग

अभिजीत दिपके का दावा, 'पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है'
राशिफल : मिथुन राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, कर्क और कन्या को मिलेंगे अच्छे अवसर
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 16/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope