• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम पहुंचे कुशीनगर, भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थल का किया दर्शन

CM Manohar Lal visits Lord Buddha Parinirvana site - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल का दर्शन किया। खट्टर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महात्मा बुद्ध की जीवन शैली व उनके इतिहास से संबंधित जानकारी हासिल की। एक दिवसीय दौरे पर आए खट्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल पहुंचकर मुख्य परिनिर्वाण स्थल का दर्शन किया तथा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के पास बैठकर मंत्रोच्चार के साथ परिक्रमा की। खट्टर ने कहा कि यहां जो शांति महसूस हो रही है, वह देश के किसी कोने में नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के गीता के संदेश की तरह यहां भी ज्ञान का सागर महसूस कर रहा हूं। यहां आकर अपने आप को गौरवान्वित होने के साथ ही नई प्रेरणा का संचार हो रहा है।
उन्होंने सभी के लिए शांति व सुख की कामना की। इस दौरान स्थानीय गाइड अभय कुमार राय द्वारा महात्मा बुद्ध स्थली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Manohar Lal visits Lord Buddha Parinirvana site
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal khattar, kushinagar, lord buddha, parinirvana sights, darshan, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुशीनगर, भगवान बुद्ध, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved