• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम ने की दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन में सफर

CM manohar lal khattar travels from Delhi to Chandigarh Shatabdi train - Chandigarh News in Hindi

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा शताब्दी ट्रेन के माध्यम से की। यात्रा के दौरान शताब्दी ट्रेन का ठहराव करनाल के रेलवे स्टेशन पर हुआ,जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद,समाज सेवी प्रीतपाल पन्नू जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा०आदित्य दहिया तथा पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी ट्रेन के ठहराव से यहां के लोगों को सुविधा मिली है। मैंने भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रा की है।

रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,अशोक भंडारी,योगेन्द्र राणा,भगवान दास अग्गी,एडवोकेट शमशेर नैन,अशोक जैन,अमर ठक्कर,दीपक गुप्ता,प्रवीन लाठर,गुलशन नारंग,राजिन्द्र नंदा,नरेश बराना,सतीश चोपड़ा,सुनील कुमार,सुनील गोयल,बलबीर सिंह,नवदीप चावरियां,वीरभान बिडलान,अशोक परोचा,भूपेन्द्र भम्बोरिया,निर्मल बहल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM manohar lal khattar travels from Delhi to Chandigarh Shatabdi train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm manohar lal khattar travels from delhi to chandigarh shatabdi train, manohar lal khattar, haryana goverment, हरियाणा सरकार, cm train travel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved