• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सीएम खट्‌टर ने मीडिया को ये क्या सलाह दे डाली !

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मीडिया को व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि एक सिस्टम की बात करनी चाहिए, जिससे एक प्रतिस्पर्धा का माहौल कायम होगा और हर सरकार बेहतर सिस्टम देने को बाध्य होगी।

यह बात मुख्यमंत्री ने आज एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ है। मीडिया को समाचार, विचार और नए सुधारों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने मीडिया की भूमिका समझाते हुए कहा कि मीडिया सकारात्मक खबरें और नए सुधार को आम जनता तक पहुंचाये। किसी भी राज्य द्वारा कोई भी अच्छा कार्य किया जाता है तो उसे लोगों के सामने लाए यही मीडिया का कार्य है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राज्य द्वारा कोई नये सुधार के कार्य किये जाते हैं तो हम भी उसे अपनाएंगे। यह प्रेरणा मीडिया के माध्यम से ही जागृत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ई- गवर्नेंस पर जोर दिया और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षकों को सम्मान दिया है। इससे पूर्व, शिक्षकों में अपने स्थानांतरण के बारे में भय की भावना व्याप्त थी। लेकिन हमारी सरकार ने पारदर्शी ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति लागू की, जिसके तहत 93 प्रतिशत शिक्षक अपने पहले, दूसरे और तीसरे विकल्प के अनुसार स्टेशन मिलने से संतुष्ट हैं। ऐसा पहली बार हरियाणा में हुआ और आज देश के 8 से 10 राज्य हरियाणा की इस पारदर्शी ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति का अनुसरण कर रहे हैं।

इससे पूर्व, पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़, वी.पी. सिंह बदनोर, पंजाब के मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, जय राम ठाकुर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने भी इस अवसर पर बात की। इस अवसर पर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, पूर्व संसद सदस्य सतपाल जैन और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Khattar gave this advice to the media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, cm khattar, media advice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved