• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम खट्‌टर ने की हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश

CM directive to appoint nodal officers in every district for devlopment project - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए विभिन्न विभागों की उचित भूमि की मांग की पहचान करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं ताकि उसे ई-भूमि पोर्टल पर किसानों द्वारा स्वैच्छिक रूप से बिक्री के लिए प्रस्तुत की गई भूमि में से पूरा किया जा सके। मनोहर लाल आज यहां हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के ई-भूमि पोर्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कि इस कार्य के लिए सम्बन्धित जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विकास उद्देश्यों के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक स्थान पर एकत्रित किया जा सकता है। इस कार्य के त्वरित क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में कनसोलिडेशन विशेषज्ञों के एक दल का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जैसाकि राज्य सरकार ने कुण्डली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रैस-वे के दोनों तरफ दो किलोमीटर क्षेत्र का विकास करने का निर्णय लिया है। इस के लिए भूमि मांग को मुख्यत: ई-भूमि पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि किसान भूमि की पेशकश करने के लिए आगे आ सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को एग्रीगेटर के लिए और अधिक उदार बनाया जाएगा तथा उनके लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा ताकि प्रवेश प्रक्रिया की उन्हें जानकारी दी जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM directive to appoint nodal officers in every district for devlopment project
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm manohar lal khattar, haryana cm directive to appoint nodal officers, devlopment project in haryana, हरियाणा सरकार, haryana goverment, e bhumi portal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved