• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मियों में सरकारी स्कूलों में बच्चे सुनेंगे दादी-नानी की कहानियां

Children in government schools will hear the stories of grand parents - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत पढ़े भारत-बढे भारत कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यार्थियों में रीडिंग प्रमोशन सप्ताह का आयोजन 23 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2018 तक तथा आगामी 14 मई से 19 मई 2018 तक किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान बच्चों में रीडिंग कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा तथा विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जाएगा कि पढऩे की आदत केवल स्कूल स्तर तक न रह कर जीवन पर्यंत रहनी चाहिए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन रीडिंग प्रमोशन सप्ताहों के दौरान कहानी सुनाना, कहानी सुनना, प्रश्नोत्तरी करवाना, डायलॉग बुलवाना, दादा-दादी व नाना-नानी को आमंत्रित करके उनसे कहानी सुनना, मुख्याध्यापक से कहानी सुनना, पुस्तकालय की जानकारी देना, पुस्तकों का रख-रखाव, पुस्तकों की वर्तनी का अभ्यास तथा समाचार वाचन गतिविधियां शामिल होंगी। सप्ताह के अंतिम दिन चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें कक्षा की दीवारों अथवा एक कोने में चित्र लगाए जाएंगे। चित्र प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में कार्य करने की रूचि पैदा होगी। गुफतगू क्लब के विद्यार्थियों को पुस्तकालय क्लब का सदस्य बनाया जाएगा ताकि बच्चों में पढऩे की आदत विकसित की जा सके और इनके ज्ञान में वृद्धि हो सके और अन्य विद्यार्थी उनका अनुसरण कर सकें। उन्होंने बताया कि रीडिंग प्रमोशन सप्ताह के अंतिम दिन पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थी अध्यापक की निगरानी में पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को आयु अनुसार अथवा कक्षा अनुसार लगाएंगे। अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों से उनके घर पर उपलब्ध कहानियों की पुस्तकों को मंगवाया जाएगा तथा उन पुस्तकों का अलग स्टॉल लगाया जाएगा। इस अलग स्टॉल को बच्चों का कोना नाम दिया जाएगा। इस मेले में माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी एसएमसी के सदस्यों, पंचायत के सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियेां को आमंत्रित किया जाएगा और उनकी सामुदायिक संगोष्ठी भी करवाई जाएगी।
कुछ सदस्य कहानी की पुस्तक में से ऊंचे स्वर में कहानी पढक़र सुनाएंगे। बच्चे व अध्यापक भी कहानी सुनाएंगे। गणमान्य व्यक्तियों को पुस्तकें दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सामुदायिक संगोष्ठी सभा के सदस्यों से यह अपील की जाएगी कि वे बच्चों को उनके जन्म दिवस पर कहानी की पुस्तक भेंट करें। विद्यार्थियों को भी अपने दोस्तों को उनके जन्म दिवस पर केवल कहानी की पुस्तकें भेंट करने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children in government schools will hear the stories of grand parents
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, government schools, children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved