• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री 17 जिलों में 2 अस्पतालों समेत 46 स्वास्थ्य संस्थानों का 11 को करेंगे उद्घाटन

Chief Minister will inaugurate 46 health institutions including 2 hospitals in 17 districts on 11 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 मई को यमुनानगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भिवानी जिले के आंची देवी मेघराज जिंदल सिविल अस्पताल, सिवानी और करनाल में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित 46 स्वास्थ्य संस्थानों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री इऩ अस्पतालों सहित फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, पंचकूला, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में 25 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 1 शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) और 4 हेल्‍थ एवं वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साढ़े 8 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। इतना ही नहीं, कई रोगी-हितैषी और लोगों के अनुकूल पहलों के साथ प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सभी को किफायती दरों पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिलें। वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में स्वास्थ्य, चिकित्सा और आयुष के लिए 9647 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister will inaugurate 46 health institutions including 2 hospitals in 17 districts on 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, cm manohar lal, health institutions, siwani, karnal, bhiwani yamunanagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved