• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Chief Minister Pays Tributes to Martyr Rao Tularam on Haryanas Veer evam Shahidi Diwas - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद राव तुलाराम जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव तुलाराम जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी का हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता एवं नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुना। उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम जी की वीरगाथा हरियाणा के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका बलिदान राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले असंख्य वीरों की स्मृति को जीवंत रखता है। उनकी वीरगाथा सदैव हमारे हृदय में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राव तुलाराम जी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Pays Tributes to Martyr Rao Tularam on Haryanas Veer evam Shahidi Diwas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana veer shaheedi diwas, rao tula ram, nayab singh saini, haryana cm, 1857 revolt, indian freedom struggle, martyr rao tula ram, haryana history, freedom fighters, patriotism, chandigarh, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved