• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Chief Minister Nayab Singh Saini will honour the Commonwealth medal winning players of Haryana - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए 7 अगस्त, 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, जिनमें 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक और 1 खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को 13.47 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
खेल मंत्री ने बताया कि गोल्ड मेडल हासिल करने वाले 7 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 1.50-1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सिल्वर मेडल विजेता 2 खिलाड़ियों को 75-75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कांस्य पदक जीतने वाले 1 खिलाड़ी को 50 लाख रुपये की राशि से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक आधुनिक खेल सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना है। सरकार का लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर हर संभव मदद मिले ताकि वे निडर होकर वैश्विक प्रतियोगिताओं में भाग लें और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें।
गौरतलब है कि खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को स्वयं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) पहुंचकर स्कॉटलैंड से वापस लौटे हरियाणा के कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Nayab Singh Saini will honour the Commonwealth medal winning players of Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana sports minister gaurav gautam, 2026 commonwealth games glasgow, state-level felicitation ceremony, august 7 felicitation event, tau devi lal stadium panchkula, chief minister nayab singh saini, cash awards and certificates, medal winners cash prizes, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved