चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट व मोबिलिटी कार्यक्रम शहरी विकास का एक समेकित मॉडल तैयार करता है। समेकित मॉडल ही एक मजबूत शहर का निर्माण करता है जिसके साथ ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के सम्मेलन जहां नवाचार पद्धति के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजनाओं के क्रियान्वयन में कारगर हैं वहीं विजन 2047 में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर बनाने में भी अहम है। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरूग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने देश भर से आए प्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्व और गौरव का विषय है कि हरियाणा को पहली बार इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन और समर्थन से ही यह तीन दिवसीय आयोजन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि भारत का भविष्य अब केवल मेगा सिटीज में नहीं है। वर्तमान मांग के अनुरूप टियर-टू और टियर-थ्री शहर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसे में समावेशी विकास के लिए टियर-टू और टियर-थ्री शहरों के अनुसार मोबिलिटी विकल्पों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों की योजना में स्थायी गतिशीलता और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को शहर की योजना का मुख्य आधार बनाने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सरकार की ओर से परिवहन को इस तरह से एकीकृत किया जा रहा है जिसके तहत अनियंत्रित शहरीकरण को रोक सकेंगे और संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम 21वीं सदी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां शहरी विकास की गति और दिशा, हमारी मोबिलिटी प्रणालियों से तय होती है। इसी वास्तविकता को समझते हुए, इस वर्ष का विषय शहरी विकास और गतिशीलता का मेल चुना गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारे शहर, ग्रोथ के इंजन हैं लेकिन यदि शहरों में जीवन की सहजता सुनिश्चित करनी है, तो हमें गतिशीलता को विकास के हर पहलू के केंद्र में लाना होगा। उन्होंने कहा कि गतिशीलता सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना ही नहीं है। यह नागरिकों के सशक्तिकरण, अर्थव्यवस्था की मजबूती और पर्यावरण की सुरक्षा का आधार है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्बन मोबिलिटी इंडिया प्लेटफॉर्म समस्याओं पर चर्चा करके, समाधान सुझाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि शहरों को बेस्ट अर्बन ट्रांसपोर्ट सेवाओं से अवगत कराया जाए। यह एक ऐसा मंच है, जहां प्रमुख निर्णयकर्ताओं द्वारा अन्य प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस संवाद का लक्ष्य है कि प्रतिनिधिगण यहां से ऐसे विचार लेकर जाएं, जो उनके शहरों में शहरी परिवहन को स्थायी रूप से विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि शहरों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरों में स्मार्ट बसें चलाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि, परिवहन प्रणालियों को पर्यावरण के अनुकूल, अधिक कुशल, विश्वसनीय, पारदर्शी व जवाबदेही बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहरों के अंदर चलने वाली बसें आर्थिक विकास का आधार भी हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यवसायों का विकास होता है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है। हम यह मानते हैं कि यह धरती केवल हमारी नहीं है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों की भी है। इसलिए, हमारे सभी विकास कार्यों का उद्देश्य है कि आज के संसाधनों का उपयोग इस प्रकार हो कि हम उन्हें अगली पीढ़ी को भी सुरक्षित सौंप सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हरित और समावेशी शहरी परिवहन को अपनी प्राथमिकता में रखा है। हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और सोनीपत तक किया जा रहा है, ताकि प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम और समयबद्ध हो सके। इसी के साथ, आरआरटीएस व नमो भारत रेल प्रणाली को भी हरियाणा के विकास विजन में प्रमुख स्थान दिया गया है। यह तेज रफ्तार रेल नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम, करनाल और जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधे जोड़ेगा। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक नया आर्थिक गलियारा तैयार होगा और लोगों को सुरक्षित, आरामदायक तथा ऊर्जा-कुशल यात्रा का विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़े बुनियादी ढांचे के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है। शहरों में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों, ई-रिक्शा तथा साइकिल ट्रैक्स को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के अतिरिक्त 12 अन्य प्रमुख शहरों- फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, करनाल, हिसार, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आधुनिक सिटी बस सेवाएं शुरू की हैं। इसी के तहत राज्य की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रदेश में चार्जिंग स्टेशनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण बुकलेट का विमोचन भी किया जिनमें मोबिलिटी जोन, रीमार्केबल यंग वॉयसेस इन ट्रांसपोर्ट, रीईमेजनिंग अर्बन मोबिलिटी फॉर सस्टेनेबल स्मार्ट एंड इंक्यूसिव फ्यूचर बुकलेट शामिल हैं।
इस अवसर पर गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार बागड़े, शहरी विकास विभाग हरियाणा के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में ओ.एस.डी. जयदीप, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र शेखर खरे, दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास कुमार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, गुरूग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर आयुक्त आयुष सिन्हा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह व भाजपा गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
स्ट्रेस के चलते रात में नहीं आती गहरी नींद? 'योग निद्रा' है सबसे आसान और असरदार समाधान
नई हार्ले डेविडसन एक्स 440टी से पर्दा उठा, बदले हुए रूप ने बढ़ाई मोटरसाइकिल प्रेमियों की धड़कनें
शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स ने वेस्टइंडीज की न्यूजीलैंड के खिलाफ कराई वापसी
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
राशिफल: सितारों की चाल बदलेंगी आपका दिन, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
देश की नंबर-1 हैचबैक पर साल के अंत की सबसे बड़ी पेशकश, मारुति वैगनआर पर मिल रहा बड़ा फायदा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
धर्मेंद्र की वो सुपरहिट फिल्म, जिसको बनाने में था रूस का बड़ा हाथ
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
अपनी पहली फैंटेसी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बेहद उत्साहित हैं पुलकित सम्राट
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना 'धड़क 2' अवॉर्ड, ऑनर किलिंग का शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित
सिविल एविएशन मंत्रालय ने बढ़े हवाई किरायों पर कसी लगाम, मुश्किल हालात में यात्रियों को राहत देने के लिए लागू की किराया सीमा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के लिए पहुंचे हुमायूं कबीर, सुरक्षा के लिए बंगाल पुलिस का धन्यवाद किया
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मालती चाहर ने बताया किसे सबसे ज्यादा मिस करेंगी
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 06/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope