• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के विकास कार्यों की करी समीक्षा

Chief Minister Nayab Singh Saini reviews development works in Kurukshetra district - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहाँ कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि इन परियोजनाओं का लाभ शीघ्र ही जनता तक पहुँच सके । मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मंडी बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता प्राथमिकता पर रखी जाए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं ताकि इनका क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके।
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Nayab Singh Saini reviews development works in Kurukshetra district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister nayab singh saini, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved