• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Nayab Singh Saini Pays Tribute to Kargil War Martyr Naik Malkit Singh - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के पटियाला जिले के गांव हडाना में कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद नायक मलकीत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर शहीद के परिवारजनों से संवाद किया और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। शहीद नायक मलकीत सिंह का अदम्य साहस, वीरता और मां भारती के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद नायक मलकीत सिंह की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और देश की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र अपने वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। ऐसे अमर सपूतों की शहादत देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Nayab Singh Saini Pays Tribute to Kargil War Martyr Naik Malkit Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, kargil war, martyr malkit singh, nayaak malkit singh, haryana chief minister, patiala, hadana village, kargil martyr, indian army, martyr tribute, patriotism, national sacrifice, haryana government, kargil war heroes, shaheed malkit singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved